फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   10 वर्ष बाद रुद्रप्रयाग में फिर सता में लौटी कांग्रेस

10 वर्ष बाद रुद्रप्रयाग में फिर सता में लौटी कांग्रेस

Tue, 20 Nov 2018 10:47 PM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 10:47 PM IST
विज्ञापन
10 वर्ष बाद रुद्रप्रयाग में फिर सता में लौटी कांग्रेस
रुद्रप्रयाग। नगर पालिका रुद्रप्रयाग में कांग्रेस को 10 वर्ष बाद जीत मिली है, जिसने पार्टी में नया जोश भर दिया है।
विज्ञापन

पहले दिन से पार्टी के युवा ब्रिगेड ने एकजुट होकर कार्य किया है। भले ही पार्टी को अन्य तीनों नगर पंचायत सीटों पर करारी हार झेलनी पड़ी है, जिससे विधायक मनोज रावत और जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट की प्रतिष्ठा पर असर पड़ा है।

वर्ष 2008 और 2013 में कांग्रेस पार्टी को नगर पालिका में हार का सामना करना पड़ा था। साथ ही 2014 के विस चुनाव में भी रुद्रप्रयाग विस से पार्टी की हार ने संगठन को छितरा सा दिया था, लेकिन निकाय चुनाव में पालिकाध्यक्ष की सीट पर जीत ने पार्टी में नया जोश भर दिया है। टिकट आवंटन के दिन से पार्टी के युवा ब्रिगेड ने प्रत्याशी के लिए जिस एकजुटता से कार्य किया, उसी का परिणाम है कि पार्टी को जोरदार जीत मिली है। इस जीत के साथ कांग्रेस ने नगर पालिका रुद्रप्रयाग में 563 मतों से विजयी होने का नया रिकार्ड अपने नाम किया है। जीत का सबसे बड़ा श्रेय जिला पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी राणा को जाता है, जिन्होंने टिकट के लिए प्रत्याशी की पुरजोर पैरवी की थी। साथ ही पूर्व पालिकाध्यक्ष देवेंद्र झिक्वांण की रणनीति रही। तमाम अटकलों व कयासों के बीच मिली इस जीत से कार्यकर्ता गदगद हैं। प्रभारी योगंबर सिंह नेगी ने बताया कि जिस रणनीति के साथ कार्य किया गया था, वह सफल रही। सातों वार्डों पर उम्मीद के मुताबिक मत मिले हैं। दूसरी तरफ नगर पंचायत ऊखीमठ में अध्यक्ष की सीट गंवाने के साथ ही तिलवाड़ा व अगस्त्यमुनि में खराब प्रदर्शन ने कांग्रेस विधायक मनोज रावत और जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट की प्रतिष्ठा को प्रभावित किया है। बताया जा रहा है कि संगठन द्वारा यहां ध्यान नहीं दिया गया, जिस कारण हार मिली। इधर, जिला पंचायत अध्यक्ष का कहना है कि उन्हें नगर पालिका सीट की जिम्मेदारी मिली थी, जिसे उन्होंने पूरी कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed