{"_id":"59e4e4de4f1c1b70548b7c54","slug":"111508173022-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केदारनाथ धाम में भैरवानाथ के कपाट आज होंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केदारनाथ धाम में भैरवानाथ के कपाट आज होंगे बंद
Updated Mon, 16 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। भगवान केदारनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व मंगलवार को भैरवनाथ के कपाट बंद होंगे। इस दौरान धाम में बाबा केदार की अंतिम संध्याकालीन आरती में सोमवार को भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री कमलनाथ की पत्नी भी मौजूद थी।
बाबा केदार के कपाट बंद होने से पूर्व पहले भगवान भैरवनाथ के कपाट बंद किए जाते हैं। साथ ही केदारनाथ में बाबा केदार की शाम की आरती भी बंद हो जाती है। मंगलवार को मुख्य पुजारी की ओर से विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भैरवनाथ के कपाट बंद किए जाएंगे। इधर, केदारनाथ मंदिर में इस यात्रा सीजन की अंतिम संध्याकालीन आरती में भाग लेने के लिए शाम पांच बजे से भक्तों की भीड़ जुटने लगी थी। इससे पूर्व दोपहर को गुजरात हाईकोर्ट की मुख्य न्यायाधीश अभिलाषा कुमारी ने भी बाबा केदार के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। ब्यूरो