{"_id":"59e0ee824f1c1b65548b758d","slug":"111507913346-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानमंत्री की अगुवानी को तैयार हो रही केदारपुरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रधानमंत्री की अगुवानी को तैयार हो रही केदारपुरी
Updated Fri, 13 Oct 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केदारनाथ धाम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर केदारपुरी में व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद किया जा रहा है। वीआईपी हेलीपैड से मंदिर और वेली ब्रिज तक बैरीकेटिंग लगाई जाएगी। धाम में पहुंच रहे श्रद्धालुओं के सत्यापन के साथ ही सरकारी व गैर सरकारी भवनों की चेकिंग की जा रही है।
सीओ अभय कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी गोपाल सिंह चौहान धाम पहुंच गए हैं। इन अधिकारियों की मौजूदगी में शुक्रवार को धाम में यात्रियों, तीर्थ पुरोहितों और व्यापारियों का सत्यापन किया गया। इसके अलावा सभी भवनों की चेकिंग कर सुरक्षा का जायजा लिया गया। शनिवार से 17 अक्तूबर तक धाम में मंदिर क्षेत्र से लेकर एमआई-26 हेलीपैड और पुलिस कैंप से लेकर रुद्रा प्वाइंट तक चौकसी बढ़ा दी गई है। यहां पुलिस गश्त के साथ ही आने-जाने वालों से पूछताछ की जा रही है। दूसरी तरफ गौरीकुंड से केदारनाथ मार्ग और पड़ावों पर सुरक्षा के लिए पुलिस और पीएससी जवान तैनात किए जाएंगे। इधर, डीएम मंगेश घिल्डियाल ने बताया कि प्रधानमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम के तहत 18 अक्तूबर शाम तक सभी अधिकारी/कर्मचारी धाम पहुंच जाएंगे।