फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   110 women arrived to vaccinate newborns , creat chaos

नवजातों को टीका लगवाने पहुंचीं 110 महिलाएं, अफरातफरी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 04:30 PM IST
विज्ञापन
110 women arrived to vaccinate newborns , creat chaos
रुद्रपुर जिला अस्पताल के पीपीसी सेंटर पर लगी महिलाओं की भीड़ - फोटो : AMAR UJALA
रुद्रपुर। जिला अस्पताल के पीपीसी सेंटर में सोमवार को नवजात बच्चों व गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण के लिए जिलेभर से 110 महिलाओं के पहुंचने से अफरातफरी मच गई। लाइन में लगी महिलाओं के सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन करने से अव्यवस्थाएं फैल गईं। सेंटर में सुरक्षा गार्ड तैनात न होने पर रेडक्रॉस सोसाइटी के एक सदस्य ने जिम्मेदारी संभाली। अव्यवस्थाओं को देखते हुए सेंटर प्रभारी ने प्रमुख अधीक्षक को पत्र लिखकर वहां पर सुरक्षा गार्ड की नियमित तैनाती की मांग की। वर्तमान में लॉकडाउन के चलते जिले के अधिकांश एएनएम सेंटर में कर्मचारी नहीं पहुंच रहे हैं। जिस कारण रुद्रपुर जिला अस्पताल के पीसीसी सेंटर पर दबाव बढ़ गया है। जहां प्रतिदिन विभिन्न ब्लॉकों से गर्भवती महिलाओं और नवजात बच्चों को बीसीजी, पैंटा वैलेंट आदि टीके लगाने के लिए सैकड़ों महिलाएं पहुंच रही हैं। स्टाफ कम होने के कारण पीसीसी सेंटर कार्य धीमी गति से चल रहा है। सोमवार को भीड़भाड़ अधिक होने से सेंटर पर अफरातफरी मची रही। लाइन में खड़ी महिलाओं ने सामाजिक दूरी का उल्लंघन भी किया। जिस पर सेंटर प्रभारी दीपा जोशी ने प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. टीडी रखोलिया को पत्र देकर सेंटर पर एक सुरक्षा कर्मी की नियमित तैनाती की मांग की। उन्होंने कहा कि विश्व स्वास्थ्य संगठन के नियमों के अनुसार एक सेंटर पर एक दिन में 25 से 50 के बीच टीके लगने चाहिए, लेकिन वहां प्रतिदिन सैकड़ों महिलाएं पहुंच रही हैं। प्रमुख अधीक्षक ने सेंटर पर सुरक्षा कर्मियों की तैनाती का आश्वासन दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed