फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Rudraprayag News ›   एससी/एसटी व पदोन्नति में आरक्षण एक्ट का किया विरोध

एससी/एसटी व पदोन्नति में आरक्षण एक्ट का किया विरोध

Wed, 22 Aug 2018 10:32 PM IST
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
एससी/एसटी व पदोन्नति में आरक्षण एक्ट का किया विरोध
अगस्त्यमुनि। अखिल भारतीय समानता मंच व उत्तराखंड अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने एससी/एसटी एक्ट में किए गए संशोधन और पदोन्नति में आरक्षण कानून का जमकर विरोध किया। कहा कि जल्द इसे वापस नहीं लिया गया तो जनांदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षक नेता मगनानंद भट्ट की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंच के प्रदेश अध्यक्ष वीवीएस रावत व राष्ट्रीय सचिव एलपी रतूड़ी ने कहा कि एससी/एसटी एक्ट में संशोधन नियम विरुद्ध है। साथ ही पदोन्नति में आरक्षण नहीं होना चाहिए। केंद्र सरकार ने सर्वोच्च न्यायालय के फैसले को जिस तरह से संवैधानिक संशोधन से बदला है, वह सवर्ण समाज के हितों पर कुठाराघात जैसा है। कहा कि एक्ट को पलटने से केंद्र ने जहां सर्वोच्च न्यायालय की अवमानना की है। वहीं, समाज में जातिवाद का जहर बोकर स्वर्ण और दलित व पिछड़ों के बीच की खाई को और गहरा कर दिया है। मंच के जिला संयोजक विक्रम सिंह झिंक्वाण ने कहा कि आंदोलन की रूपरेखा के लिए तहसील स्तर पर संयोजक मंडल का गठन किया जाएगा। साथ ही सितंबर में जिले में रैली निकाली जाएगी। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला, विजय मलासी, छात्र नेता आलोक नेगी, कुशलानंद भट्ट, दलेव सिंह राणा, सतेश्वरी रौथाण, हर्षवर्धन रावत, धीर सिंह नेगी, मानवेंद्र बर्त्वाल, एमपी मैठाणी, राकेश रावत आदि ने भी विचार व्यक्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed