{"_id":"597f624a4f1c1baf328b48fb","slug":"101501520458-rudraprayag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार वर्ष से जख्म दे रही ट्रालियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार वर्ष से जख्म दे रही ट्रालियां
Updated Mon, 31 Jul 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग। केदारनाथ आपदा के बाद से मंदाकिनी नदी पर लगी ट्रालियां लोगों को जख्म दे रही है। सोमवार को रेल गांव के समीप युवती के ट्राली से नदी में गिरने की घटना तीसरी है। इससे पूर्व बीते वर्ष 27 जुलाई को चंद्रापुरी में एक युवक ट्राली से गिरकर मंदाकिनी नदी में बह गया था। जबकि 6 सितंबर को विजयनगर में स्कूल से घर जाते समय 3 साल की प्राची ट्राली से नदी में गिर गई थी। इसके अलावा बीते चार वर्षों में 20 से अधिक लोग ट्राली से जख्मी हो चुके हैं, जिसमें एक बच्चे का एक हाथ कंधे से ही कट गया था। बावजूद आज तक प्रभावित स्थानों पर पुल नहीं बन पाए हैं। जबकि कई घायलों का उपचार चल रहा है। ब्यूरो