फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee News Chaos over coloring while playing Holi attack with sticks, case registered against six people

Roorkee: होली खेलते समय रंग डालने पर हुआ बवाल, लाठी-डंडों से हमला, छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Wed, 27 Mar 2024 01:50 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Wed, 27 Mar 2024 01:50 PM IST
सार

कुछ लोग डीजे पर डांस करते हुए घर के बाहर होली खेल रहे थे। इसी बीच होली खेलते हुए एक युवक पर रंग के कुछ छींटे पड़ गए, जिसके बाद बवाल हो गया।

विज्ञापन
Roorkee News Chaos over coloring while playing Holi attack with sticks, case registered against six people
होली - फोटो : सोशल

विस्तार

तांशीपुर में होली खेलते समय रंग एक सुमदाय विशेष के युवक पर पड़ गया जिससे समुदाय विशेष के युवक ने अपने साथियों के साथ होली खेल रहे लोगों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के तांशीपुर गांव निवासी अजय कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सोमवार को कुछ लोग डीजे पर डांस करते हुए घर के बाहर होली खेल रहे थे। इसी बीच एक समुदाय विशेष युवक आकर खड़ा हो गया। लोगों ने उसे वहां से जाने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं माना।
विज्ञापन


छह लोगों पर मुकदमा दर्ज
इसी बीच खेलते हुए युवक पर रंग के कुछ छींटे पड़ गए। इसको लेकर युवक की होली खेल रहे लोगों से नोकझोंक हो गई। इसके बाद युवक वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह अपने अन्य साथियों के साथ लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंचा और होली खेल रहे युवकों पर हमला कर दिया। इसमें अजय कश्यप का भतीजा सन्नी और चचेरा भाई सचिन घायल हो गए। मौके पर भीड़ एकत्र होती देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Election 2024:  उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाएंगे पीएम मोदी...शाह-योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी

इसके बाद पीड़ित परिवार के लोग दोनों घायलों को सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे और उन्हें भर्ती कराया। मंगलौर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर चंद शर्मा ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर असलम, सोनू, आफताब समेत छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जांच शुरू कर दी है।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed