{"_id":"6a7b66d429182c0fc60739d0","slug":"youth-thrown-into-the-ganges-along-with-his-bike-for-acting-as-an-informant-four-arrested-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1040420-2026-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: मुखबिरी करने पर युवक को बाइक के साथ गंगा में फेंका, चार गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: मुखबिरी करने पर युवक को बाइक के साथ गंगा में फेंका, चार गिरफ्तार
विज्ञापन
शिवपुरी उर्फ सौंपरी गांव से दो अगस्त की रात संदिग्ध परिस्थिति में लापता अंकित कि उसी रात गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। हत्यारोपियों ने उसके शव को बाइक सहित गंगा में फेंक दिया था। एसडीआरएफ और पुलिस के सर्च ऑपरेशन में अंकित का शव व उसकी बाइक गंगा से बरामद कर ली है। पुलिस ने चारों हत्यारोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र के शिवपुरी उर्फ सौंपरी गांव निवासी अंकित दो अगस्त की रात को बाइक लेकर घर से निकले थे उसके बाद घर नहीं लौटे। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी और एसएसआई नितिन चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीमें लगातार मामले की छानबीन में जुटी थीं। अंकित के परिजन ने एक दिन पहले गांव के कुछ व्यक्तियों के संबंध में पुलिस को जानकारी दी थी।
इस पहलू से जांच में कुछ अहम जानकारी हाथ लगने पर पुलिस ने मंगलवार को चार आरोपियों सचिन, मेहकार, कुलवंत और अंकित चैहान उर्फ फौजी निवासी शिवपुरी उर्फ सौंपरी को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की। पूछताछ में पहले आरोपियों ने पुलिस को बरगलाने का प्रयास किया। गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने अंकित की हत्या की बात स्वीकार की। आरोपियों से मिली जानकारी पर चलाए गए सर्च ऑपरेशन के बाद मंगलवार को अंकित का शव और उसकी बाइक गांव के समीप ही गंगा से बरामद कर ली गई। सीओ ने बताया कि पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि अंकित अवैध खनन को लेकर उनकी पुलिस से शिकायत करता था। इसी के कारण उनके बीच विवाद भी हुआ था। इसके बाद उन्होंने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी। देर शाम को अंकित के शव को मोर्चरी भेज दिया गया। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।