फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Youth caught manipulating municipal bridge women

सर! दो युवक कर रहे हैं छेड़छाड़, पुलिस ने पकड़े दो

Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Youth caught manipulating municipal bridge women
हेलो सर! मैं नगर निगम पुल के पास से बोल रही हूं। यहां दो युवक आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे हैं। महिला की कॉल समाप्त होने के बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे और छेड़खानी कर रहे युवकों को दबोच लिया। कोतवाली पुलिस ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

महिलाओं और युवतियों से छेड़खानी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी राजेश साह की ओर से नगर निगम पुल, मलकपुर चुंगी, मैथोडिस्ट गर्ल्स, रुड़की टॉकीज, बोट क्लब और रोडवेज बस स्टैंड पर होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन होर्डिंग्स पर पुलिस ने मोबाइल नंबर और लैंड लाइन नंबर लिखे हैं। पुलिस की यह मुहिम रंग लाने लगी है और शोहदों पर पुलिस का चाबुक चलना शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर एक महिला नगर निगम पुल के पास फल के ठेले से फल खरीद रही थी। इस बीच दो युवक फब्तियां कसने लगे और आने जाने वाली महिलाओं के साथ भी छेड़खानी कर रहे थे। युवकों की हरकतों से परेशान महिला ने होर्डिंग्स पर लिखे पुलिस सहायता नंबर पर सूचना दी। इसके बाद दो सिपाही मौके पर पहुंचे और दोनों युवकों को बिना नंबर प्लेट वाली बाइक के साथ पकड़ लिया और कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी राजेश साह ने बताया कि महिलाओं से छेड़खानी करने वाले इसरार और गुलफाम निवासी बंदा रोड भारतनगर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहायता के लिए इन नंबरों पर करें फोन
9411112831, 7830100115, 9917370222, 8869009436, 9759250237, 9917607602, 9457862880, 8193962000, 7467046002, 01332-272222.
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed