{"_id":"69ca87bfb7960f8c040df1a8","slug":"youth-assaulted-for-opposing-smack-sale-uproar-at-police-station-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-152985-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: स्मैक बिक्री का विरोध करने पर युवक से मारपीट, कोतवाली में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: स्मैक बिक्री का विरोध करने पर युवक से मारपीट, कोतवाली में हंगामा
Mon, 30 Mar 2026 07:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:55 PM IST
विज्ञापन
रुड़की। सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र में स्मैक बिक्री का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। कुछ युवकों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मामले को लेकर पीड़ित की मां ने सोमवार को कोतवाली पहुंचकर हंगामा किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
जानकारी के अनुसार, गोलभट्टा निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके घर के पास कुछ युवक लंबे समय से स्मैक की बिक्री कर रहे हैं। रविवार शाम उसके बेटे ने इस अवैध गतिविधि का विरोध किया, जिस पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। शोर सुनकर आसपास के लोग जुटने लगे तो हमलावर मौके से फरार हो गए। घायल युवक को परिजनों ने उपचार दिलाया। महिला का आरोप है कि इससे पहले भी उक्त लोगों ने उसके पति पर फायरिंग की थी, लेकिन पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। इसी बात को लेकर महिला ने कोतवाली में जमकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया। हंगामे की सूचना पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला को समझाकर शांत कराया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।