फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   FIR lodged regarding self-immolation incident at the police station

Roorkee News: कोतवाली में आत्मदाह के मामले में दर्ज कराई प्राथमिकी

Sat, 03 Oct 2026 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sat, 03 Oct 2026 06:58 PM IST
विज्ञापन
FIR lodged regarding self-immolation incident at the police station
प्रथमदृष्टया भूमि खरीद और लेनदेन से जुड़ा बताया जा रहा है मामला
विज्ञापन

लक्सर। 29 सितंबर को लक्सर कोतवाली में ज्वलनशील पदार्थ उड़ेलकर स्वयं को आग लगाने की घटना में ग्रामीण के परिजन ने घटना के पीछे की वजह बताई है। इसी के साथ ही नारायण के बेटे पंकज ने मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। परिजनों ने बताया कि मुंडाखेड़ा खुर्द गांव निवासी नारायण सिंह के साथ जिस जमीन का सौदा कराया गया था, वह विवादित थी। जमीन का दाखिल - खारिज नहीं होने के कारण नारायण को जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका। सौदा कराने वालों ने उनकी 30 लाख की रकम भी वापस नहीं की। बेटे पंकज की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी में बताया गया कि वर्ष 2025 में आरोपी ईश्वरपाल निवासी ग्राम पूरणपुर और शिवकुमार निवासी ग्राम न्यामतपुर ने उनके पिता को 4.5 बीघा भूमि का सौदा 30 लाख में तय कराया था। उनके पिता ने रकम भी आरोपियों को दे दी थी। आरोप है कि, सौदे के दौरान जमीन के विवादित होने की बात छिपाई गई। इसके चलते रकम देने के बावजूद जमीन का दाखिल - खारिज नहीं हुआ और उन्हें जमीन नहीं मिल सकी। आरोपियों ने उनके पिता से ली गई रकम भी वापस नहीं लौटाई है। मामले में तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ देवेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला भूमि की खरीद और पैसों के लेनदेन से जुड़ा नजर आ रहा है। मामले में जांच कर जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed