फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Aditya Rana Murder Case: Police Arrest Accused Father and Two Sons; Sent to Jail

आदित्य राणा हत्याकांड: आरोपी पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 03 Oct 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sat, 03 Oct 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Aditya Rana Murder Case: Police Arrest Accused Father and Two Sons; Sent to Jail
- विवाद के बाद घर के अंदर मारी थी गोली, इमली रोड टोल प्लाजा के पास से पकड़े गए आरोपी, तमंचा और खोखा भी बरामद
विज्ञापन

भगवानपुर। प्रताप कॉलोनी में 24 वर्षीय आदित्य राणा उर्फ आदि राणा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपियों को इमली रोड टोल प्लाजा भगवानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का देशी तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, रुपयों के लेनदेन के विवाद के बाद आदित्य को समझौता करने के बहाने आरोपियों ने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि घर में विवाद बढ़ने पर उसे तमंचे से गोली मार दी गई थी।
मामले में मृतक के भाई सागर ने दो अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया था कि एक अक्तूबर की रात आदित्य फाइनेंस कलेक्शन के लिए भगवानपुर आया था। इसी दौरान उसका रोहित शर्मा उर्फ लक्की से विवाद हो गया था। हालांकि दोस्तों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था। आरोप है कि इसके कुछ देर बाद रोहित ने फोन कर समझौते की बात कहकर आदित्य को प्रताप कॉलोनी स्थित अपने घर पर बुलाया। तहरीर के अनुसार, घर पहुंचने पर रोहित, उसके भाई राहुल और पिता अनिल ने आदित्य को अंदर बुलाया, जहां विवाद बढ़ने पर उसके सिर में गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक के भाई सागर की तहरीर पर भगवानपुर कोतवाली में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक ने चार पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संभावित रास्तों पर निगरानी और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सीओ अभिनव चौधरी ने बताया कि तीन अक्तूबर को मुखबिर की सूचना पर अनिल शर्मा, राहुल शर्मा और रोहित शर्मा उर्फ लक्की को इमली रोड टोल प्लाजा भगवानपुर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का देशी तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed