{"_id":"6ac1131c4295db9ce201c234","slug":"aditya-rana-murder-case-police-arrest-accused-father-and-two-sons-sent-to-jail-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1081333-2026-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित <bha>--<\/bha>-आदित्य राणा हत्याकांड: आरोपी पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संशोधित <bha>--</bha>-आदित्य राणा हत्याकांड: आरोपी पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा
Sat, 03 Oct 2026 08:07 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sat, 03 Oct 2026 08:07 PM IST
विज्ञापन
आदित्य राणा हत्याकांड: आरोपी पिता और दो पुत्रों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जेल भेजा- विवाद के बाद घर के अंदर मारी थी गोली, इमली रोड टोल प्लाजा के पास से पकड़े गए आरोपी, तमंचा और खोखा भी बरामदभगवानपुर। प्रताप कॉलोनी में 24 वर्षीय आदित्य राणा उर्फ आदि राणा की हत्या के मामले में पुलिस ने तीनों नामजद आरोपियों शनिवार को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। मुखबिर की सूचना पर आरोपियों को इमली रोड टोल प्लाजा भगवानपुर के पास से गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का देशी तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, रुपयों के लेनदेन के विवाद के बाद आदित्य को समझौता करने के बहाने आरोपियों ने अपने घर बुलाया था।
आरोप है कि घर में विवाद बढ़ने पर उसे तमंचे से गोली मार दी गई थी। मामले में मृतक के भाई सागर ने दो अक्तूबर को पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में बताया था कि एक अक्तूबर की रात आदित्य फाइनेंस कलेक्शन के लिए भगवानपुर आया था। इसी दौरान उसका रोहित शर्मा उर्फ लक्की से विवाद हो गया था। हालांकि दोस्तों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हो गया था।
आरोप है कि इसके कुछ देर बाद रोहित ने फोन कर समझौते की बात कहकर आदित्य को प्रताप कॉलोनी स्थित अपने घर पर बुलाया। तहरीर के अनुसार, घर पहुंचने पर रोहित, उसके भाई राहुल और पिता अनिल ने आदित्य को अंदर बुलाया, जहां विवाद बढ़ने पर उसके सिर में गोली मार दी गई। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई सागर की तहरीर पर भगवानपुर कोतवाली में तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। घटना के बाद प्रभारी निरीक्षक ने चार पुलिस टीमों का गठन किया। टीमों ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ संभावित रास्तों पर निगरानी और मुखबिर तंत्र सक्रिय किया।
विज्ञापन
एसपी देहात अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अनिल शर्मा, राहुल शर्मा और रोहित शर्मा उर्फ लक्की को इमली रोड टोल प्लाजा भगवानपुर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस के समक्ष घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। पुलिस ने उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त .315 बोर का देशी तमंचा और खोखा कारतूस भी बरामद किया है।