फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Adi Murder Case: Accused's side also files complaint; FIR registered against five

आदि हत्याकांड : आरोपी पक्ष ने भी दी तहरीर, पांच पर प्राथमिकी

Sat, 03 Oct 2026 08:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Sat, 03 Oct 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
Adi Murder Case: Accused's side also files complaint; FIR registered against five
भगवानपुर। आदित्य राणा हत्याकांड में अब एक नया मोड़ आया है। मामले में शनिवार को आरोपी के दादा की ओर से भगवानपुर कोतवाली में मृतक आदि समेत पांच खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

तहरीर में आदि समेत पांच लोगों पर घर में घुसकर फायरिंग करने का आरोप लगाया गया है है। आरोप है कि गोली की चपेट में आने से पोता रोहित बाल-बाल बच गया। घटना के बाद आरोपी तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, प्रताप कॉलोनी निवासी रामपाल शर्मा ने तहरीर देकर बताया कि एक अक्तूबर को उनका पुत्र रोहित शर्मा उर्फ लक्की भगवानपुर बाजार गया था। घर लौटने पर उसने बताया कि आदित्य उर्फ आदि राणा, सन्नी गुर्जर, आकाश गुर्जर, गौरव भारद्वाज और अंकित ने उसके साथ गाली-गलौज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया इस संबंध में सन्नी के भाई मोहन से शिकायत भी की गई थी। तहरीर के मुताबिक, एक अक्तूबर को रात करीब साढ़े दस बजे पांचों युवक बाइक से उनके घर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। इसी दौरान फायरिंग की आवाज सुनकर रामपाल नीचे आए तो एक युवक जमीन पर गिरा हुआ था।

आरोप है कि सन्नी गुर्जर ने तमंचा निकालकर रोहित पर जान से मारने की नीयत से गोली चलाई थी।
हमले में रोहित बाल-बाल बच गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने दोबारा ऐसी हरकत होने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी और तमंचा लहराते हुए मौके से फरार हो गए। एसपी अभय प्रताप सिंह की ओर से बताया गया क तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर की जा चुकी है। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed