{"_id":"693d70c43250c285480c60cf","slug":"youth-arrested-with-banned-capsules-fir-registered-roorkee-news-c-37-1-sdrn1033-148211-2025-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल संग युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: प्रतिबंधित कैप्सूल संग युवक गिरफ्तार, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
आरोपी से 168 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए
संवाद न्यूज एजेंसी
लक्सर। पुलिस ने फतेहपुर जुनार गांव के समीप प्रतिबंधित कैप्सूल संग आरोपी तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी से 168 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपी अबुल हसन निवासी ग्राम दरगाहपुर के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह कांस्टेबल संदीप रावत और किशोर नेगी के साथ शुक्रवार की रात को लक्सर - हरिद्वार हाईवे पर गश्त पर निकले थे। फतेहपुर जुनार गांव के समीप एक युवक ने पुलिसकर्मियों को देख अपने पास मौजूद पॉलीथिन को फेंकने का प्रयास किया। संदेह होने पर उससे पूछताछ कर पॉलीथिन की जांच करने पर उसमें से 168 प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अबुल हसन निवासी दरगाहपुर बताया। बरामद कैप्सूल उसने लक्सर से लेकर आने की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है।