{"_id":"6b0b1fd7a09d7bc52f041ecc","slug":"raja-rajneesh-karn-has-been-given-additional-charge-of-narsan-and-bhagwanpur-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1122119-2026-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: राजा रजनीश कर्ण को नारसन और भगवानपुर का मिला अतिरिक्त प्रभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: राजा रजनीश कर्ण को नारसन और भगवानपुर का मिला अतिरिक्त प्रभार
विज्ञापन
शिक्षा विभाग में अधिकारियों की कमी के कारण प्रशासनिक कार्यों के संचालन के लिए मौजूदा अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। इसी क्रम में नारसन के उप शिक्षा अधिकारी राजा रजनीश कर्ण को दो महत्वपूर्ण पदों का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ओर से इस संबंध में पत्र जारी किया गया है।
जारी पत्र के अनुसार, माध्यमिक शिक्षा अनुभाग दो की ओर से नौ नवंबर 2026 को जारी पदस्थापना आदेश के तहत राजा रजनीश कर्ण ने 17 नवंबर को उप शिक्षा अधिकारी नारसन के पद पर कार्यभार ग्रहण किया था। अब उन्हें नारसन के खंड शिक्षा अधिकारी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा भगवानपुर के खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी का कार्यभार भी उन्हें दिया गया है।
जारी आदेश में बताया गया कि जिलाधिकारी की अनुमति के क्रम में शासकीय कार्यों का सुचारु संचालन करने के लिए यह व्यवस्था की गई है। जनपद में खंड शिक्षा अधिकारी और उप शिक्षा अधिकारी के पदों पर अधिकारियों की कमी के चलते अतिरिक्त प्रभार सौंपने का निर्णय लिया गया है। इस व्यवस्था के बाद राजा रजनीश कर्ण को नारसन और भगवानपुर के दो पदों की जिम्मेदारी संभालनी होगी। ऐसे में दोनों विकासखंडों में शिक्षा विभाग के प्रशासनिक और विभागीय कार्यों के संचालन की जिम्मेदारी एक ही अधिकारी के कंधों पर रहेगी।