फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Young man tied to a tree and beaten for plucking litchi

Roorkee News: लीची तोड़ने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा

Tue, 10 Jun 2025 11:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jun 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Young man tied to a tree and beaten for plucking litchi

विज्ञापन
लीची तोड़ने पर बाग की रखवाली कर रहे लोगों ने एक युवक की बाग के ही एक पेड़ से बांधकर पिटाई की। इस दौरान आरोपियों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। इसे किसी ने सोशलमीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों को चिह्नित कर रही है।



नेशनल हाईवे पर कोतवाली के पास आम और लीची का बाग है। लीची की रखवाली के लिए रात-दिन कई लोग बाग में रहते हैं। नगर का एक युवक बाग से लीची तोड़ रहा था। इसी दौरान रखवाली कर रहे मजदूरों की नजर युवक पर पड़ गई। उन्होंने उसे दबोच लिया। जानकारी मिलने पर मालिक भी मौके पर आ गया।
विज्ञापन


आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए युवक को बाग में ही एक पेड़ से बांध दिया। आरोपियों ने गालियां देते हुए थप्पड़ों से युवक की पिटाई कर दी। बताया गया कि इसी दौरान आरोपियों ने वीडियो भी बनाया। वीडियो को किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी शांति कुमार गंगवार ने बताया कि वायरल वीडियो का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपियों को चिह्नित किया जा रहा है। जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed