Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   The objective of the Struggle Committee is to honor the neglected statehood agitators

Roorkee News: उपेक्षित राज्य आंदोलनकारियों को सम्मानित करना संघर्ष समिति का उद्देश्य

Tue, 10 Nov 2026 07:05 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Nov 2026 07:05 PM IST
विज्ञापन
The objective of the Struggle Committee is to honor the neglected statehood agitators
राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ पर उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी संघर्ष समिति एवं अशोक नगर क्षेत्रीय विकास समिति की ओर से अशोक नगर में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर राज्य आंदोलन के शहीदों को नमन करने के साथ हुआ। देर रात तक चले कार्यक्रम में उत्तराखंड की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

समिति के केंद्रीय अध्यक्ष एवं रुड़की तहसील के प्रथम वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी हर्ष प्रकाश काला ने कहा कि सरकार की उपेक्षा के चलते कई वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी आज भी चिह्नीकरण से वंचित हैं। ऐसे आंदोलनकारियों को सम्मान दिलाना संघर्ष समिति का मुख्य उद्देश्य है। कार्यक्रम अध्यक्ष एवं ढंडेरा नगर पंचायत अध्यक्ष सतीश नेगी ने सरकार से वंचित आंदोलनकारियों के चिह्नीकरण की मांग उठाई।
विज्ञापन

केंद्रीय महामंत्री प्रेम गोंदियाल और कोषाध्यक्ष कमला बमोला ने रुड़की के आंदोलन में योगदान को याद करते हुए बताया कि 1994-95 में यहां छह माह तक क्रमिक अनशन चला था। रामपुर तिराहा कांड के विरोध में प्रदर्शन के दौरान तीन आंदोलनकारी पुलिस बर्बरता का शिकार हुए थे। इस दौरान चिह्नीकरण से वंचित करीब 100 आंदोलनकारियों को फूलमाला और स्मृति चिह्न देकर उत्तराखंड निर्माण सेनानी के रूप में सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, राज्य मंत्री शोभाराम प्रजापति, श्यामवीर सैनी, विकास पाल, टीआर शर्मा, विजय सिंह पंवार, राजेंद्र सिंह रावत, सुनीता कुमाई, मोहन लाल गौड़, योगम्बर सिंह रौथाण, केके सिंह आदि मौजूद रहे।


इन्हें मिला सम्मान
सिद्धी देवी बिष्ट, अनूप नेगी, लीला नेगी, आनंदी देवी, अनसुया प्रसाद चमोली, मंजू काला, विमला शुक्ला, बसंती नेगी, बसंती चमोली, सावित्री दुदपुडी, अनिल दुदपुडी, सूरमा देवी, राजेंद्र प्रकाश काला, सीता बड़थ्वाल, हर्षपाल रावत, गुड्डी रावत, उमा नेगी, मोहन सांवत, राजू कंडियाल, रामेश्वरी खंतवाल, राजेश्वरी गुंसाई, सुमित्रा देवी, बसंती मेहरा, देवेश्वरी देवी, सुरेश जोशी, कृपाल सिंह बिष्ट आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed