{"_id":"6af35b475609c2e8660e267f","slug":"encounter-between-police-and-criminals-in-bhagwanpur-one-suspect-shot-in-the-leg-2026-11-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रुड़की: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रुड़की: भगवानपुर में पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़, एक आरोपी के पैर में लगी गोली
Tue, 10 Nov 2026 11:30 PM IST
Alka Tyagi
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 10 Nov 2026 11:30 PM IST
सार
भगवानपुर में सूचना के बाद पहुंची पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना के बाद पुलिस की ओर से क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
भगवानपुर में मुठभेड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
भगवानपुर थाना क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन
घायल बदमाश को पुलिस टीम उपचार के लिए रुड़की अस्पताल ले जा रही है। वहीं, घटना के बाद पुलिस की ओर से क्षेत्र में कांबिंग अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अन्य संदिग्धों की तलाश की जा सके।
विज्ञापन
हरिद्वार-नजीबाबाद हाईवे पर हादसा: रसियाबढ़ के पास वाहन ने बाइक को मारी टक्कर, बच्चे की मौत, दंपती घायल
विज्ञापन
मुठभेड़ की सूचना मिलते ही आला अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना को लेकर अधिक जानकारी का इंतजार है।