{"_id":"684721439f283476820bc15f","slug":"young-man-beaten-over-water-drainage-dispute-roorkee-news-c-5-1-drn1027-712108-2025-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पानी निकासी के विवाद में युवक को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पानी निकासी के विवाद में युवक को पीटा
विज्ञापन
गंदे पानी निकासी को लेकर पड़ोसी ने एक युवक की पिटाई कर दी। मामले में तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के पनियाला रोड निवासी कुलदीप का पड़ोसी से नाली के पानी की निकासी को लेकर विवाद चल रहा है। काफी समय से दोनों के बीच तनातनी चल रही है। सोमवार को कुलदीप के घर के बाहर नाली में गंदा पानी जमा हो गया था। कुलदीप ने नाली की सफाई शुरू कर दी। इस दौरान उसने पड़ोसी को भी कुछ कह दिया। इससे दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद गाली-गलौज शुरू हो गई। आरोप है कि पड़ोसी ने कुलदीप के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। दोनों पक्षाें के लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा शुरू हो गया। परिजनों ने कुलदीप का अस्पताल में उपचार कराया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।