फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   young boy fell on ht line, dead

झगड़े में एचटी लाइन पर गिरा युवक मौत

Thu, 05 May 2016 11:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Thu, 05 May 2016 11:41 PM IST
विज्ञापन
young boy fell on ht line, dead
युवक के एचटी लाइन पर गिर जाने के बाद मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amarujala

विज्ञापन
शाहपुर गांव में पानी की निकासी को लेकर हुए झगड़े में एक युवक एचटी लाइन पर जा गिरा। करंट से झुलसकर उसकी मौत हो गई। इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने आ गए। पुलिस ने बमुश्किल हंगामा शांत कराया। पुलिस ने आरोपी पक्ष के तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव को देखते हुए आस पास के थानों की पुलिस भी देर रात तक गांव में तैनात रही।

शाहपुर गांव में बुंदू का 22 वर्षीय पुत्र आबिद गांव में परचून की दुकान चलाता था। बृहस्पतिवार की शाम पड़ोस में रहने वाली एक महिला पानी की निकासी को लेकर गाली गलौच कर रही थी। इसी बात पर महिला और आबिद के बीच झगड़ा हो गया। छत पर मौजूद आबिद मारपीट के दौरान पास से गुजर रही एचटी लाइन पर जा गिरा। बुरी तरह झुलसने पर परिजन उसे आनन फानन में नजदीक के डॉक्टर के यहां लेकर दौड़े। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने आबिद को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर पर बुंदू पक्ष में आक्रोश फैल गया। दोनों पक्षों में तनातनी होने पर भगवानपुर पुलिस गांव पहुंची और हंगामा शांत कराते हुए तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। तनाव की सूचना पर आस पास के थाने कोतवाली से पुलिस फोर्स को गांव भेजा गया। देर रात तक गांव में तनाव बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पुलिस ने बमुश्किल बचाए आरोपी 
आबिद की मौत की खबर गांव में जंगल की आग की तरह फैल गई। बेलगाम भीड़ आरोपी पक्ष को मारने दौड़ पड़ी। पुलिस बमुश्किल आरोपियों की जान बचाते हुए हिरासत में ले लिया।


 युवक की आज होनी थी सगाई
परिवार के मुताबिक आबिद की शुक्रवार को सगाई होनी थी। बुंदू के परिवार में सगाई को लेकर खुशियों का माहौल था। आबिद व उसके परिवार वाले सगाई की सभी तैयारियां पूरी कर चुके थे। मगर बृहस्पतिवार की शाम अचानक झगड़ा हुआ और आबिद की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed