{"_id":"691b6ad9255e6d10dd01394e","slug":"woman-thrown-out-of-home-after-six-months-of-marriage-roorkee-news-c-5-1-drn1027-837074-2025-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: शादी के छह माह बाद महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: शादी के छह माह बाद महिला को घर से निकाला
विज्ञापन
सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने ससुराल पक्ष पर पीटकर घर से निकालने और अधिवक्ता के माध्यम से नोटिस भेजकर मानसिक बीमार बताने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। इसपर जांच शुरू कर दी गई है।
क्षेत्र निवासी युवती की शादी इसी क्षेत्र के एक युवक से मई माह में हुई थी। आरोप है कि विवाह के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसे परेशान करते रहे। कुछ दिन पहले विवाद के दौरान सास ने उसकी पिटाई कर उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद से वह मायके में रह रही है। इसी बीच ससुराल पक्ष ने अधिवक्ता के माध्यम से महिला के मायके में एक नोटिस भेजा जिसमें उसे मानसिक रूप से बीमार बताया गया है। नोटिस पढ़कर महिला और उसके परिजन स्तब्ध रह गए। सोमवार को पीड़िता कोतवाली पहुंची और पूरे प्रकरण की शिकायत पुलिस को दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोतवाली प्रभारी मनीष उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
लापता दो बहनें छुटमलपुर के मदरसे में मिली
रुड़की। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले लापता हुई दो सगी बहनें पुलिस को छुटमलपुर स्थित एक मदरसे में मिली हैं। दोनों बहनें ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकली थीं। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू की थी। दोनों के मिलने पर बड़ा खुलासा हुआ। बड़ी बहन पूर्व में छुटमलपुर के उसी मदरसे में पढ़ाई करती थी लेकिन परिजन अब उसकी पढ़ाई गांव में ही करा रहे थे। यह बात उसे पसंद नहीं थी। इसी कारण वह अपनी छोटी बहन के साथ दो दिन पहले मदरसे पहुंच गई थी। नाबालिग बहनों के सुरक्षित मिल जाने पर पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली है। संवाद