फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   woman and her six-year-old girl gang-raped in car in roorkee

हैवानियत की हदें पार: कार में मां और छह साल की मासूम से सामूहिक दुष्कर्म, बच्ची का 3 घंटे चला ऑपरेशन

Wed, 29 Jun 2022 09:15 AM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 29 Jun 2022 09:15 AM IST
सार

लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया।

विज्ञापन
woman and her six-year-old girl gang-raped in car in roorkee
एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड के रूड़की में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। शुक्रवार देर रात को कार में लिफ्ट देकर कार सवारों ने महिला और उसकी छह साल की बेटी के साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मां-बेटी को गंगनहर किनारे फेंककर फरार हो गए। लहूलुहान हालत में बेटी को लेकर महिला पुलिस के पास पहुंची और घटना की जानकारी दी। पुलिस ने बच्ची को गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, रात में महिला को साथ लेकर कार सवारों की आसपास तलाश की। साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले। उधर, पुलिस ने मां की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


कलियर क्षेत्र निवासी एक महिला शुक्रवार की देर रात अपनी छह साल की बेटी के साथ किसी काम से रुड़की आ रही थी। सवारी के इंतजार में वह कलियर में गंगनहर किनारे खड़ी थी। एक कार को आता देख महिला ने हाथ देकर रुकने का इशारा किया। साथ ही कार सवारों से रुड़की तक लिफ्ट मांगी। कार सवारों ने महिला को कार में बैठा लिया। 

विज्ञापन

बच्ची को सिविल अस्पताल में कराया गया भर्ती

बताया जा रहा है कि कार सवारों ने रुड़की और कलियर गंगनहर पटरी के बीच महिला को डरा धमकाकर उसके साथ गैंगरेप किया। यही नहीं हैवानों ने उसकी बच्ची के साथ गैंगरेप किया। साथ ही शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात को अंजाम देने के बाद कार सवार मां और बेटी को गंगनहर पटरी के पास छोड़कर फरार हो गए। महिला बेटी को लहूलुहान हालत में लेकर सिविल लाइंस कोतवाली पहुंची और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने तुरंत बच्ची को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही महिला को साथ लेकर गंगनहर पटरी और रुड़की व आसपास कार सवारों की तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल पाया। 

एसपी देहात प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि शुक्रवार की रात महिला की तहरीर पर गैंगरेप समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया था। अभी तक की जांच में सामने आया है कि महिला एक युवक के साथ थी और रुड़की आने के लिए सवारी का इंतजार कर रही थी। इस मामले में युवक के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

बच्ची की हुई दो सर्जरी

सिविल अस्पताल में बच्ची के भर्ती होने के बाद डॉक्टरों की टीम उसके उपचार में जुट गई। बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए रात में ही सर्जरी की गई। सीएमएस डॉ. संजय कंसल ने बताया कि बच्ची की रात में सर्जरी की गई थी। शनिवार को भी एक सर्जरी की गई है। बच्ची का 3 घंटे आपरेशन चला।  मासूम की निगरानी के लिए डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। बच्ची की हालत में अभी कुछ सुधार है। पूरा प्रयास किया जा रहा है कि बच्ची को जल्द ही ठीक कर घर भेज दिया जाए।

विज्ञापन

चार टीमों का किया गठन

मां-बेटी के साथ गैंगरेप की सनसनी घटना के खुलासे के लिए पुलिस की चार टीमों को लगाया है। रुड़की, कलियर और आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। साथ ही सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है। पुलिस टीमें रुड़की से लेकर हरिद्वार, नारसन बॉर्डर, भगवानपुर, मंगलौर और लंढौरा क्षेत्र में लगे सभी कैमरे खंगाल रही है। एसपी देहात ने बताया कि पूरे मामले पर गंभीरता से नजर रखी जा रही है।

गेस्ट हाउस और होटल खंगाले

सनसनी घटना के बाद रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली और कलियर थाना पुलिस ने शनिवार को एक बार फिर घटनास्थल का निरीक्षण किया। साथ ही आसपास के लोगों से मामले के संबंध में जानकारी जुटाई। इसके अलावा पुलिस की टीमों ने कलियर स्थित सभी गेस्ट हाउसों को गहनता से खंगाला। साथ ही कुछ होटलों की भी तलाशी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed