{"_id":"690b35a9226a5fe4940f6b1c","slug":"woman-accused-of-grabbing-property-by-preparing-fake-documents-roorkee-news-c-5-1-drn1027-827156-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: महिला ने लगाया फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: महिला ने लगाया फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़पने का आरोप
विज्ञापन
कलियर निवासी महिला ने एक व्यक्ति पर छल कपट और फर्जी दस्तावेज तैयार कर मृतक के उत्तराधिकारी बनने का झूठा दावा करने, संपत्ति हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पिरान कलियर निवासी मीना ने तहरीर देकर बताया कि उनके पति रिफाकत की मृत्यु 2 अक्तूबर 2024 को हुई थी। रिफाकत की पहली पत्नी तेहरूनिशा थी जिनसे कोई संतान नहीं थी। पति की मृत्यु के बाद वह अपने पति रिफाकत की चल-अचल संपत्ति की वैध वारिस है। शेरू पुत्र इकराम निवासी भगवानपुर चंदनपुर ने धोखाधड़ी कर अपने आपको शेर अली पुत्र रिफाकत दर्शाते हुए फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया है।
महिला का कहना है कि उक्त व्यक्ति का उनके परिवार से कोई संबंध नहीं है लेकिन फिर भी उसने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर रिफाकत की संपत्ति पर कब्जा कर लिया है। आरोपी ने परिवार पर दबंगई दिखाते हुए मीना और उनके पांच बच्चों को घर से निकाल दिया। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन
रिफाकत की पहली पत्नी तेहरूनिशा को भी आरोपी ने डरा-धमकाकर अपने दबाव में लिया हुआ है। मीना ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर शेरू निवासी भगवानपुर चंदनपुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।