{"_id":"6aa6f077922aa04fb5012226","slug":"electricity-employees-furious-over-being-forced-to-sign-agreement-roorkee-news-c-5-1-drn1027-1065519-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: जबरन एग्रीमेंट भराने पर भड़के बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: जबरन एग्रीमेंट भराने पर भड़के बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
त्तरांचल बिजली कर्मचारी संघ संविदा प्रकोष्ठ की बैठक बिजलीघर नं. छह कॉलोनी स्थित संगठन कार्यालय में दीपक शांडिल्य की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन नीरज कपिल ने किया। बैठक में ऊर्जा निगम की ओर से उपनल कर्मचारियों से जबरन भ्रामक एग्रीमेंट भराए जाने को लेकर कर्मचारियों ने आक्रोश जताया।
कर्मचारियों ने संगठन की केंद्रीय कमेटी को मामले से अवगत कराते हुए उचित कार्रवाई की मांग की। दीपक शांडिल्य ने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट नैनीताल में चल रही अवमानना याचिका का जिक्र करते हुए कहा कि कोर्ट के आदेशों का शासन और प्रबंधन द्वारा पालन नहीं किया जा रहा है। कुलदीप शर्मा ने कहा कि ऊर्जा विभाग में आए दिन नए-नए भ्रामक आदेश जारी किए जा रहे हैं।
लक्सर, भगवानपुर, रुड़की, सिडकुल, बहादराबाद और हरिद्वार से पहुंचे कर्मचारियों ने भी बैठक में अपने विचार रखे। एग्रीमेंट को लेकर कर्मचारियों के सवालों पर दीपक शांडिल्य ने बताया कि केंद्रीय कमेटी को पत्र भेजकर बैठक में उठाए गए मुद्दे से अवगत कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद कर्मचारियों में नियमितीकरण की आस जगी थी लेकिन कोर्ट के आदेशों के बावजूद कर्मचारियों को भ्रमित किया जा रहा है। प्रबंधन द्वारा एग्रीमेंट भरने के लिए दबाव बनाए जाने से कर्मचारियों में भारी रोष है। जल्द कार्रवाई न होने पर संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। बैठक में रविंद्र कुमार, सचिन चौहान, मुकेश कुमार, विकास गुप्ता, सर्वेश कुमार, नीरज कपिल, पुष्कर सिंह, दिगंबर ध्यानी, दीपक थापा, निर्भय कुमार और मयंक चौहान आदि मौजूद रहे।