{"_id":"679a204ed7d028ba11060719","slug":"winner-shown-as-loser-on-election-commission-site-roorkee-news-c-5-1-drn1027-605790-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: निर्वाचन आयोग की साइट पर जीतने वाले को दिखाया हारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: निर्वाचन आयोग की साइट पर जीतने वाले को दिखाया हारा
विज्ञापन
नगर निगम रुड़की का चुनाव संपन्न होने के साथ ही उसके सभी नतीजे भी आ चुके हैं। निर्वाचन आयोग की ओर से साइट पर चुनाव परिणामों की डिटेल भी डाल दी गई है लेकिन साइट पर डाले गए आंकड़ों में काफी त्रुटियां सामने आई हैं। किसी जीते हुए पार्षद को हराया हुआ दर्शा दिया गया है। किसी की वोटों की संख्या गलत लिख दी गई है। पार्षदों ने इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की से की है।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रुड़की को दिए गए शिकायतपत्र में नगर निगम के वार्ड नंबर-15 की नवनिर्वाचित पार्षद नीतू शर्मा ने बताया कि वह वार्ड से चुनाव जीती हैं लेकिन साइट पर उनको हारा हुआ दर्शाया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी रही राजेश को जीते लिखा गया है। वोटों की संख्या भी गलत लिखी गई है। इसी तरह से नगर निगम के वार्ड नंबर-3 से भाजपा की निर्वाचित पार्षद देवकी जोशी का कहना है कि वह वार्ड चुनाव में विजयी रही हैं। उन्हें 1372 मत मिले थे लेकिन साइट पर उन्हें 1172 मत मिलना दर्शाया गया है। उन्होंने इसकी शिकायत ज्वाइंट मजिस्ट्रेट और नगर निगम के नगर आयुक्त से की है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आशीष मिश्रा ने मामले की जांच कर समाधान कराए जाने का भरोसा दिया है।