फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Will learn handicraft work from machines

प्रशिक्षण से समाज के लोग कर सकेंगे कला का सही इस्तेमाल: कर्णवाल

Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Will learn handicraft work from machines
रुड़की स्थित रामनगर में जिला उद्योग केंद्र हरिद्वार द्वारा आयोजित शिल्प पोटरी क्राफ्ट के त्रैम? - फोटो : ROORKEE
रुड़की। जिला उद्योग केंद्र हरिद्वार की ओर से एकीकृत हस्तशिल्प विकास एवं प्रोत्साहन योजना (आईडीपीएच) के अंतर्गत शिल्प पोटरी क्राफ्ट (माटी कला) के त्रैमासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ में किया गया। इसमें प्रतिभागियों को मशीनों के जरिए हस्तकला के कार्य सिखाए जाएंगे।
विज्ञापन

राजकीय लिथो प्रेस ग्राउंड रामनगर रुड़की में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि झबरेड़ा विधायक देशराज कर्णवाल, रुड़की विधायक प्रदीप बत्रा, मेयर गौरव गोयल और पूर्व दर्जाधारी ठाकुर संजय सिंह व पूर्व दर्जाधारी शोभाराम प्रजापति ने किया। कार्यक्रम में विधायक देशराज कर्णवाल ने कहा कि प्रजापति समाज के लिए सरकार द्वारा बेहद सराहनीय योजना जिला उद्योग के माध्यम से चलाई गई है, जिसमें समाज के लोग अपनी कला का सही इस्तेमाल करते हुए मिट्टी के बर्तनों का निर्माण कर सकेंगे। विधायक प्रदीप बत्रा ने प्रदेश सरकार की ओर से प्रजापति समाज की उन्नति के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना की। कहा कि समाज के लोग अपनी पुरातन कला को आगे बढ़ाएं और उनके इस कार्य में भाजपा सरकार उनका पूरा सहयोग करेगी। मेयर गौरव गोयल ने प्रशिक्षण की सराहना करते हुए जिला उद्योग केंद्र की टीम को आश्वासन दिया कि जो भी जरूरत हो, उसके लिए वह उनका पूरा सहयोग करेंगे। जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक पल्लवी गुप्ता ने कहा कि जिला उद्योग के माध्यम से सरकार समाज के लोगों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है। इसके तहत प्रजापति समाज के लिए सरकार द्वारा जिला उद्योग केंद्र के माध्यम से तीन माह का प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया गया। इसमें मशीनों से हस्तकला के कार्य आसानी से किए जा सकेंगे। कार्यक्रम का संचालन केतन भारद्वाज ने किया। कार्यक्रम में पंकज नंदा, विवेक कंबोज, सहायक प्रबंधक शिव कुमार और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी प्रेम सिंह कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed