फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Who will win and lose, the discussion went on for the whole day

किसके हाथ लगेगी जीत-हार, हर जगह बना रहे अपनी सरकार

Tue, 15 Feb 2022 08:26 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 08:26 PM IST
विज्ञापन
Who will win and lose, the discussion went on for the whole day
भगवानपुर में विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद कांग्रेस प्रत्याशी विधायक ममता राकेश के कार्यालय पर - फोटो : ROORKEE
मतदान संपन्न होने के बाद शहर समेत गांवों की चौपालों, चाय की दुकानों पर कौन जीतेगा, किसको कितने वोट मिलेंगे। प्रत्याशियों के समर्थक जीत-हार का गणित बैठाने पर चर्चा में मशगूल नजर आए। हर कोई अपनी प्रत्याशी की जीत का दावा करता नजर आया।
विज्ञापन

शहर से लेकर देहात की विधानसभा सीटों पर सोमवार को जमकर वोट बरसे थे। प्रत्याशी से लेकर समर्थक बूथों का दौरा करते नजर आए थे। शाम छह बजे मतदान समाप्त हुआ तो प्रत्याशियों ने समर्थकों से फीडबैक लिया। देर रात तक वह अपने पक्ष में कितने वोट डाले गए होंगे इसकी जानकारी लेते रहे। मंगलवार सुबह से लेकर शाम तक शहर की चाय की दुकानों और गांवों की चौपालों पर समर्थक अपनी-अपनी सरकार बनाते नजर आए। चारों तरफ यही चर्चा चलती रही कि कौन जीतेगा और कौन हारेगा। सिकरोढा में घाड़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष राव नईम के घर की चौपाल पर सुबह से लोगों की भीड़ लगी रही। लोग प्रत्याशियों के जीत-हार का गुणाभाग लगाते नजर आए। कांग्रेस प्रत्याशी ममता राकेश के कार्यालय पर उनके समर्थक अपनी जीत का दावा करते नजर आए। झबरेड़ा, मंगलौर, लक्सर, खानपुर, कलियर में भी समर्थक जीत-हार का आंकड़ा लगाते नजर आए। कई लोगों ने दावा किया इस बार चुनावी आंकड़े चौंकाने वाले होंगे। साथ ही 10 मार्च को इसकी तस्वीर साफ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed