फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Roorkee Crime News Boyfriend Make Girlfriend Fake Social Media Account and Upload Objectionable Post

Roorkee: विवाद के बाद प्रेमिका ने नहीं लौटाई गिफ्ट में दी चेन, तो प्रेमी ने ऐसे छीन लिया उसका सुकून और चैन

Fri, 27 Oct 2023 04:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: देहरादून ब्यूरो Updated Fri, 27 Oct 2023 04:58 PM IST
सार

दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने बातचीत बंद कर दी। कुछ दिन पहले युवक की उसके पास कॉल आई और उसने सोने की चेन वापस करन की बात कही।

विज्ञापन
Roorkee Crime News Boyfriend Make Girlfriend Fake Social Media Account and Upload Objectionable Post
- फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

विवाद होने पर प्रेमिका ने उपहार में दी गई सोने की चेन वापस नहीं की तो प्रेमी ने उसके नाम से फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उसका चैन छीन लिया है। प्रेमिका ने प्रेमी के खिलाफ तहरीर देकर मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित एक माेहल्ला निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि करीब तीन माह पूर्व उसकी इंस्टाग्राम पर महाराष्ट्र के एक युवक से दोस्ती हुई थी। दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई और दोनों ने अपने फोटो व नंबर शेयर किए। तीन माह में तीन बार प्रेमी उससे मिलने रुड़की आया। उसने उपहार में उसे 20 हजार की सोने की चेन दी थी। इसके बाद युवक ने उसके परिजनों से मुलाकात कर शादी का प्रस्ताव रखा। इसपर युवती के परिजन राजी हो गए।
विज्ञापन


Roorkee Crime: महिला की फेसबुक आईडी से परिचितों को अचानक जाने लगे अश्लील मैसेज, फिर सामने आई एक और बात
विज्ञापन
विज्ञापन


युवती ने बताया कि इस बीच दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद दोनों ने बातचीत बंद कर दी। कुछ दिन पहले युवक की उसके पास कॉल आई और उसने सोने की चेन वापस करन की बात कही। साथ ही धमकी दी कि अगर चेन वापस नहीं की तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे।

आरोप है कि चेन वापस नहीं करने पर युवक ने इंस्टाग्राम पर उसकी फोटो लगाकर फर्जी आईडी बना ली। साथ ही अश्लील वीडियो और फोटो अपलोड कर दिए। वह रोजाना वीडियो और फोटो डालकर परेशान कर रहा है। युवती ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।I

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed