फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Roorkee Crime News Woman Facebook ID hacked sent obscene messages to acquaintances

Roorkee Crime: महिला की फेसबुक आईडी से परिचितों को अचानक जाने लगे अश्लील मैसेज, फिर सामने आई एक और बात

Fri, 20 Oct 2023 06:46 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 20 Oct 2023 06:46 PM IST
सार

Roorkee Crime News: महिला ने पांच दिन से उसने अपनी आईडी चेक नहीं की। इसी बीच उसके एक परिचित ने फोन कर बताया कि उसके नाम के अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं।

विज्ञापन
Roorkee Crime News Woman Facebook ID hacked sent obscene messages to acquaintances
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में किसी ने पहले एक महिला की फेसबुक आईडी हैक कर ली और इसके बाद उसी आईडी से महिला के परिचितों को अश्लील मैसेज भेजने शुरू कर दिए और मदद करने के लिए रुपयों की मांग भी की। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन


गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सुभाषनगर निवासी एक महिला ने पुलिस को बताया कि उसने फेसबुक आईडी बना रखी है। करीब पांच दिन से उसने अपनी आईडी चेक नहीं की। इसी बीच उसके एक परिचित ने फोन कर बताया कि उसके नाम के अश्लील मैसेज भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


Haridwar Murder: घर में घुसकर महिला की हत्या, बेटे को बेड पर पड़ा मिला शव, सिर पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन

यही नहीं मदद के नाम पर पैसे भी मांगे जा रहे हैं। इस पर महिला के पति ने अपनी फेसबुक से मैसेज कर अश्लील मैसेज भेजने और रुपयों की मांग नहीं करने की बात लिखी लेकिन आरोपी ने उसके पति को भी धमकी देनी शुरू कर दी।

आरोपी की पहचान करने में जुटा साइबर सेल

आरोपी महिला को बदनाम करने की धमकी दे रहा है। महिला ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। साथ ही साइबर सेल भी आरोपी की पहचान करने में जुटा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed