फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   When the brother of the murderer reached the village,

हत्यारोपी का भाई गांव में पहुंचा तो भड़के ग्रामीण

Sat, 29 Apr 2017 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर
अमर उजाला ब्यूरो भगवानपुर Updated Sat, 29 Apr 2017 11:13 PM IST
विज्ञापन
हल्लूमजरा गांव के पूर्व प्रधान के पति सतीश सैनी की हथौड़े से मारकर की गई दर्दनाक हत्या के बाद तीसरे दिन भी गांव में तनाव बरकरार रहा। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस-पीएसी भी तैनात रही। इस दौरान गांव में हत्यारोपी के भाई के पहुंचने पर लोग भड़क उठे। उन्होंने घर में घुसकर उसे दबोचने का भी प्रयास किया, लेकिन वह फरार हो गया। बाद में पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर काबू किया। साथ ही कानून को हाथ में नहीं लेने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


तीन दिन पहले हल्लूमजरा गांव के पूर्व प्रधान के पति और भाजपा समर्थक सतीश सैनी उर्फ मांगा की हथौड़े से मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात उस समय हुई थी जब सतीश सैनी अपनी गाड़ी धुलवा रहा था और पास में वेल्डिंग दुकानदार मेहताब से उसका विवाद हो गया। इसके बाद आरोपी मेहताब ने हथौड़े से मार-मारकर सतीश सैनी की हत्या कर दी थी। मामले में सतीश सैनी के बेटे हिटलर की ओर से हत्यारोपी मेहताब और उसके तीन अन्य भाइयों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया गया है। पुलिस ने घटना के दिन ही शाम को मुख्य आरोपी मेहताब को देहरादून के आशारोड़ी चेक पोस्ट पर गिरफ्तार कर लिया था, जबकि उसके तीन भाई फरार चल रहे हैं। शनिवार को दोपहर करीब दो बजे हत्यारोपी मेहताब का एक भाई गांव में पहुंच गया। इसकी सूचना मिलने पर ग्रामीण भड़क उठे। उन्होंने हंगामा करते हुए उसके घर पर भी धावा बोलने के प्रयास किया। तभी वह मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने बमुश्किल गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। साथ ही शेष तीन अन्य आरोपियों की भी जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed