{"_id":"64f23c860d6e258b47001746","slug":"when-questions-were-raised-on-security-in-the-case-of-roorkee-news-c-5-1-drn1032-235892-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: सुरक्षा पर उठे सवाल तो हरकत में आई जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: सुरक्षा पर उठे सवाल तो हरकत में आई जीआरपी
विज्ञापन
जीआरपी ने शुक्रवार को संदिग्धों की तलाश में चलाया सघन अभियान
महिला यात्री से चेन झपटने के मामले में सुरक्षा पर सवाल उठे तो जीआरपी आखिरकार हरकत में आ गई है। जीआरपी ने रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों और चेन झपटने वाली भिखारी महिलाओं की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया।
बुधवार की सुबह महिला यात्री अनीता राणा से ट्रेन में सवार होते समय भीख मांगने वाली महिलाओं ने गले से सेन झपट ली थी और फरार हो गई थी। इस मामले में रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा पर तमाम सवाल उठे थे। यात्रियों की सुरक्षा को लेकर अमर उजाला ने शुक्रवार के अंक में ‘रेलवे स्टेशन पर भिखारियों का कब्जा, दांव पर सुरक्षा’ शीर्षक से खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
खबर छपने के बाद रुड़की जीआरपी हरकत में आई और शुक्रवार शाम को रेलवे प्लेटफार्मों व रेलवे स्टेशन के आसपास संदिग्धों की तलाश में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान जीआरपी ने कई महिला भिखारियों से गहनता से चेन के मामले में पूछताछ भी की लेकिन कुछ सफलता नहीं मिल पाई। रुड़की जीआरपी चौकी इंचार्ज संजय शर्मा ने बताया कि चेन झपटने के मामले में गहनता से जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।