फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Wheat will be procured from 28 centers from today

इस बार 28 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद

Wed, 31 Mar 2021 11:32 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Wheat will be procured from 28 centers from today
जिले में बृहस्पतिवार से 28 सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। क्रय केंद्र उत्तराखंड कोऑपरेटिव फेडरेशन (यूसीएफ), खाद्य पूर्ति से विपणन विभाग और उपभोक्ता सहकारी संघ (एमसीएस) के हैं। सभी केंद्रों पर बारदाना पहुंचाने सहित केंद्र प्रभारियों की नियुक्ति कर दी गई है। सरकार ने इस बार गेहूं का रेट 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है।
विज्ञापन

जिले में इस बार करीब 44 हजार हेक्टेयर भूमि पर गेहूं की फसल है। गेहूं की फसल लगभग पककर तैयार होने वाली है। 10 से 15 अप्रैल के बीच गेहूं की कटाई शुरू हो जाएगी। इसको देखते हुए सरकार ने गेहूं की सरकारी खरीद की व्यवस्था शुरू भी कर दी है। सरकार तीन सरकारी महकमों यूसीएफ, विपणन विभाग और एमसीएम के माध्यम से गेहूं की खरीद करवाती है। इसमें इस बार सबसे ज्यादा 17 केंद्र यूसीएफ के शामिल हैं। विपणन विभाग के आठ और एमसीएम ने तीन केंद्र खोले हैं। हालांकि तीनों विभागों ने आपसी तालमेल से 28 क्रय केंद्र खोले हैं।
विज्ञापन

यूसीएफ के क्रय केंद्र
रायसी, गोवर्धनपुर, भिक्कमपुर, बादशाहपुर, लालढांग, सुभाषगढ़, इब्राहिमपुर, बेलडी, हद्दीवाला, लंढौरा, मंगलौर, लाठरदेवा, चुड़ियाला, भगवानपुर, चौली मंडावर, डाडा जलालपुर, बंजारावाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपणन विभाग के केंद्र
रुड़की, भगवानपुर, मंगलौर, ज्वालापुर, बहादराबाद, लक्सर, दीनारपुर, बाजूहेड़ी
एमसीएम के क्रय केंद्र
एथल बुजुर्ग, झबरेड़ा, औरंगाबाद
बदल गए हैं कई क्रय केंद्र
हर साल क्रय केंद्र खोलने के लिए जगह निश्चित रहती है, लेकिन इस साल कुछ केंद्रों की जगह बदली गई है। विपणन विभाग ने कुंजा बहादरपुर और लालढांग क्रय केंद्रों की जगह बदली है। वरिष्ठ विपणन अधिकारी अंजू जेखरे ने बताया कि इन दोनों केंद्रों पर पिछले साल ज्यादा खरीद नहीं हुई थी। इसको को देखते हुए इस बार दीनारपुर और बाजूहेड़ी में केंद्र खोले गए हैं। यूसीएम ने भी अपना एक सेंटर बहादराबाद से हटाकर सुभाषगढ़ में खोला है। यूसीएम के जिला प्रबंधक बीर सिंह ने बताया कि इस केंद्र पर किसानों को गेहूं पहुंचने में दिक्कत हो रही थी। सुभाषगढ़ गेहूूं के अच्छे उत्पादन वाला क्षेत्र है। इसलिए इस बार केंद्र बदला गया है।

----
सरकारी निर्देशों के अनुसार एक अप्रैल से सभी गेहूं क्रय केंद्र खोले जाएंगे। इस बार जिले में 28 केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। सरकार ने गेहूं खरीद का सरकारी मूल्य 1975 रुपये प्रति क्विंटल घोषित किया है। सभी केंद्रों पर व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी सेंटर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
-केके मिश्रा, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed