{"_id":"69ca8248e0619804340e5f6f","slug":"wheat-procurement-to-take-place-at-11-purchase-centers-in-laksar-roorkee-news-c-37-1-hrd1015-152973-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: लक्सर में 11 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: लक्सर में 11 क्रय केंद्रों पर होगी गेहूं की खरीद
Mon, 30 Mar 2026 07:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक अप्रैल से गेहूं क्रय केंद्रों पर शुरू हो जाएगी फसल खरीद, तैयारियां पूरी
लक्सर। एक अप्रैल से आरंभ होने जा रही गेहूं खरीद के लिए विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। खाद्य विभाग के साथ ही यूसीएफ, एनसीसीएफ, यूकेपीसीयू और उत्तराखंड उपभोक्ता सहकारी संघ लिमिटेड को प्रदेश में गेहूं की खरीद का जिम्मा सौंपा गया है। गेहूं की खरीद के लिए 45 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों को स्टेट पूल डिपो से संबद्ध किया गया है। लक्सर में 11 क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद की जाएगी। कुछ क्षेत्रों में गेहूं की फसल पक कर तैयार हो चुकी है। कई क्षेत्रों में फसल पकने की कगार पर है। अप्रैल के प्रथम सप्ताह में गेहूूं की कटाई सामान्य तौर पर आरंभ हो जाती है। शासन ने भी गेहूं खरीद के लिए तैयारियां कर ली हैं। सरकार ने इस बार गेहूं के लिए 2585 रुपये न्यूनतम समर्थन मूल्य घोषित किया है। यह पिछली बार से करीब 160 रुपये अधिक है। इसके साथ ही गेहूं क्रय केंद्र भी स्थापित करते हुए यहां बारदाना आदि उपलब्ध करा दिया गया है। लक्सर क्षेत्र में खाद्य विभाग की ओर से राजकीय गोदाम लक्सर और मंडी परिसर गोवर्धनपुर में गेहूं की खरीद के लिए केंद्र बनाए गए हैं। जबकि यूसीएफ की ओर से गोवर्धनपुर, दाबकी कलां, एनसीसीएफ की ओर से रायसी, निरंजनपुर, अलावलपुर, ऐथल बुजुर्ग,
व यूकेपीसीयू की ओर से बाड़ीटीप, फतवा, दीनारपुर में क्रय केंद्र स्थापित किए गए हैं।
-- -- -
एक अप्रैल से क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद आरंभ हो जाएगी। क्रय केंद्रों पर गेहूं की खरीद से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। किसानों को फसल बेचने में कोई समस्या न हो इसका ध्यान रखा जाएगा। - निधि अरोड़ा, वरिष्ठ विपणन निरीक्षक