{"_id":"58a1e2834f1c1b5933d84d09","slug":"voting-yesterday-increased-heart-rates-nominees","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान कल, बढ़ने लगी प्रत्याशियों की धड़कनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान कल, बढ़ने लगी प्रत्याशियों की धड़कनें
अमर उजाला ब्यूरो रुड़की
Updated Mon, 13 Feb 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
विधान सभा चुनाव-2017 में मतदान की तारीख नजदीक आते ही प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। प्रचार के अंतिम दिन प्रत्याशियों ने पूरी ताकत झोंक दी। रुड़की में एक ओर जहां भाजपा प्रत्याशी ने पदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया, वहीं कांग्रेस ने जगह-जगह मीटिंग और सभाएं कर लोगों से वोट की अपील की। इसके अलावा बसपा के रामसुभग सैनी और सपा की प्रत्याशी सुनीता सिंह ने भी जनसंपर्क कर लोगों से वोट मांगे। प्रत्याशियों की ओर से जोर आजमाइश के बाद अब बुधवार को मतदान से जनता अपने जनप्रतिनिधि का चुनाव करेगी।
चुनाव के लिए चार जनवरी को आचार संहिता लागू होने के साथ ही चुनावी बिगुल बज गया था। इसके बाद से प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया। 15 फरवरी को मतदान की तारीख नजदीक आते ही जहां जीत हार के कयास लगाए जा रहे हैं, वहीं प्रत्याशियों के दिलों की धड़कनें भी बढ़ती जा रही हैं। चुनाव जीतने के लिए प्रत्याशी हर जतन करने में जुटे हैं। प्रचार के अंतिम दिन सोमवार को सुबह से शाम तक प्रत्याशियों ने जोरआजमाइश की। भाजपा की ओर से प्रदीप बत्रा ने रैली व पदयात्रा निकालकर शक्ति प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस की ओर से सुरेशचंद जैन ने गीतांजलि विहार, गंगा इन्क्लेव, नेहरू नगर सहित अन्य स्थानों पर जनसभाएं और मीटिंग कर लोगों से पक्ष में मतदान की अपील की। इसके अलावा अन्य प्रत्याशियों ने भी प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। इसके साथ ही शाम पांच बजे से चुनावी शोर थम गया। अब निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अगले 24 घंटे प्रत्याशी सिर्फ डोर-टू-टूर जनसंपर्क कर सकेंगे। इसके बाद बुधवार को मतदान के साथ ही विधानसभाओं के मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे, हालाकि इसके नतीजे 11 मार्च को घोषित किए जाएंगे।