फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Voter list first phase completed, second preparation

पंचायत चुनाव: पहला चरण पूरा, दूसरे की तैयारी

Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Voter list first phase completed, second preparation
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत वोटर लिस्ट पर आई आपत्तियों का निस्तारण होने के बाद पहला चरण पूरा हो गया है। खामियों को दुरुस्त कर विभाग ने नई पांडुलिपि को देहरादून भेज दिया है। अब देहरादून से वोटर लिस्ट बनाकर अंतिम प्रकाशन कराया जाएगा।
विज्ञापन

हरिद्वार जिले में 29 मार्च को प्रधानों के बस्ते जमा होने के बाद प्रशासक नियुक्त कर दिए गए थे। इसके बाद त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी गई थीं। अप्रैल में बीएलओ ने गांव में सर्वे कर पांडुलिपि तैयार की थी। इसके बाद 28 जून को अनंतिम वोटर लिस्ट प्रकाशित करवार ग्राम पंचायतों में चस्पा करवा दी गई थी। लोगों ने अपने-अपने ग्राम पंचायतों में वोटर लिस्ट पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई थीं। इनके निस्तारण के लिए 12 जुलाई तक का समय दिया गया था। एडीओ पंचायत और ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने आपत्तियों के निस्तारण के बाद नए सिरे से पांडुलिपि बनाने का काम शुरू कर दिया था। बृृहस्पतिवार को सभी आपत्तियों का निस्तारण कर पांडुलिपि तैयार कर ली गई। एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी ने बताया कि पांडुलिपि देहरादून भेज दी गई है। अब अंतिम वोटर लिस्ट का प्रकाशन होगा। यदि किसी को वोटर लिस्ट देखनी है तो वे ब्लॉक में पहुंचकर देख सकता है।
विज्ञापन

--
भारापुर भौरी में फंसा है पेच
अनंतिम वोटर लिस्ट चस्पा होने के बाद भारापुर भौरी गांव से सबसे ज्यादा आपत्तियां आई थीं। दरअसल भारापुर और भौरी दो अलग-अलग ग्राम पंचायतें हैं। दोनों गांवों के नाम उच्चारण और लिखने में एक साथ आते हैं। ऐसे में भारापुर हो या भौरी हो दोनों ही गांवों की वोटर लिस्ट में गांव का नाम भारापुर भौरी लिखा हुआ है। ऐसे में भारापुर के लोगों ने उनके गांव के साथ भौरी लिखे जाने पर आपत्ति की थी जबकि भौरी के लोगों ने उनके गांव के साथ भारापुर लिखा होने पर आपत्ति की थी। लोगों की इन आपत्तियों को निरस्त कर दिया गया है। एडीओ पंचायत बिजेंद्र सैनी ने बताया कि आपत्ति के साथ लोगों को साक्ष्य भी प्रस्तुत करने होते हैं। इन आपत्तियों में किसी ने साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया था। वैसे भी आज तक हर पते पर भारापुर और भौरी एक साथ लिखा आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed