{"_id":"6ac24006f31a8946640a2e60","slug":"villagers-visit-kotwali-as-fir-for-theft-remains-unregistered-after-five-months-roorkee-news-c-37-1-hrd1005-161965-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: पांच माह बाद भी दर्ज नहीं हुई चोरी की प्राथमिक, कोतवाली पहुंचे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: पांच माह बाद भी दर्ज नहीं हुई चोरी की प्राथमिक, कोतवाली पहुंचे ग्रामीण
Sun, 04 Oct 2026 05:31 PM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
Updated Sun, 04 Oct 2026 05:31 PM IST
विज्ञापन
23 मई को घर के बाहर खाली प्लॉट से चोरी हुई थी ट्राली
पीड़ित ने जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ पहुंचकर कोतवाली प्रभारी से की वार्ता
पिरान कलियर। क्षेत्र के बेडपुर में ट्राॅली चोरी के मामले में करीब पांच माह बीत जाने के बाद भी न तो प्राथमिकी दर्ज हुई और न ही चोरी हुई ट्राॅली का कोई सुराग लग पाया है। कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित रविवार को जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों के साथ कोतवाली पहुंचा और कोतवाली प्रभारी से वार्ता कर अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की।
बेडपुर निवासी अकरम ने 25 मई को पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसने 23 मई को अपने घर के बाहर खाली प्लॉट में बड़ी ट्राॅली खड़ी की थी। उसी दिन दोपहर करीब तीन बजे चोर ट्राॅली चोरी कर ले गए। काफी तलाश करने के बावजूद ट्राॅली का कोई सुराग नहीं लग सका था। पीड़ित का कहना है कि शिकायत देने के बाद से वह लगातार कोतवाली के चक्कर लगा रहा है लेकिन करीब पांच माह बीतने के बाद भी न तो प्राथमिकी दर्ज की गई और न ही ट्राॅली बरामद हो सकी। रविवार को अकरम दीन मोहम्मद, सत्तार त्यागी, सभासद मोहम्मद दिलबाग, शाहआलम, शमीम, इमरान और सलीम समेत अन्य लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे। प्रतिनिधिमंडल ने कोतवाली पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर ट्राॅली चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई और ट्राॅली बरामद करने की मांग की। पीड़ित अकरम ने बताया कि कोतवाली प्रभारी ने मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है। वहीं, कोतवाली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ लोग ट्राॅली चोरी के मामले में आए थे। उन्हें मामले की जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।