फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers upset by roadside filth

Roorkee News: सड़क किनारे फैली गंदगी से ग्रामीण परेशान

Mon, 11 May 2026 05:40 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Mon, 11 May 2026 05:40 PM IST
विज्ञापन
Villagers upset by roadside filth
सड़क किनारे फैली गंदगी से ग्रामीण परेशान
विज्ञापन

भाकियू टिकैत ने उठाई सफाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। इस्माइलपुर गांव स्थित मार्ग पर सड़क किनारे फैली गंदगी के संबंध में सोमवार को भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारियों ने नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर की अधिशासी अधिकारी को शिकायत दी। पदाधिकारियों ने जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त कर सड़क किनारे पड़े कूड़े को हटाने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के लक्सर तहसील अध्यक्ष सुनील चौधरी के नेतृत्व में विनीत सैनी ब्लॉक अध्यक्ष लक्सर, अमित कुमार, सौरभ कुमार, अमन कुमार समेत कई लोग नगर पंचायत कार्यालय सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने अधिशासी अधिकारी प्रियंका ध्यानी को प्रार्थना पत्र सौंपते हुए बताया कि सुल्तानपुर और इस्माइलपुर गांव के बीच स्थित मुख्य मार्ग किनारे नगर पंचायत का कूड़ा और गंदगी पिछले कई वर्षों से डाली जा रही है। यह मार्ग कई गांवों को जोड़ता है लेकिन सड़क किनारे फैली गंदगी से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के दौरान गंदगी सड़क तक फैल जाती है जिससे दुर्गंध के बीच से लोगों को गुजरना पड़ता है। कूड़ा फैलने से आसपास लावारिस कुत्तों का जमावड़ा लगा रहता है। भाकियू टिकैत पदाधिकारियों ने कहा कि सड़क किनारे फैली गंदगी से क्षेत्र में बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने नगर पंचायत प्रशासन से तत्काल कूड़ा हटवाकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की।


-------------
नगर पंचायत के पास डंपिंग जोन बनाने के लिए पर्याप्त धनराशि नहीं है। इसके लिए प्रस्ताव बनाकर शासन को भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही डंपिंग जोन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। - प्रियंका ध्यानी अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत सुल्तानपुर आदमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed