फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villagers Outraged as Road Built Five Days Ago Breaks Apart; Letter Sent to CM

Roorkee News: पांच दिन पहले बनी सड़क उखड़ने पर ग्रामीणों में रोष, सीएम को भेजा पत्र

Fri, 03 Jul 2026 06:28 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की
संवाद न्यूज एजेंसी, रुड़की Updated Fri, 03 Jul 2026 06:28 PM IST
विज्ञापन
Villagers Outraged as Road Built Five Days Ago Breaks Apart; Letter Sent to CM
ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, पीडब्ल्यूडी पर घटिया निर्माण का आरोप
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री को भेजा शिकायत पत्र, कमीशनखोरी के आरोप लगाए
पीडब्ल्यूडी के जेई बोले-बारिश से क्षति हुई सड़क, जल्द कराया जाएगा मरम्मत का काम
खानपुर। खानपुर-पुरकाजी मार्ग से दाबकी तक लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की ओर से बनाई जा रही संपर्क सड़क के निर्माण पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण के महज पांच दिन के भीतर ही कई स्थानों पर सड़क उखड़ने लगी है। इसे लेकर शुक्रवार को ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठाए। साथ ही मुख्यमंत्री को पत्र भेजा।


ग्रामीणों का कहना है कि खानपुर-लक्सर हाईवे से गंगनौली और कुआंखेड़ा को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से जर्जर था। करीब दस वर्ष बाद सड़क का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन निर्माण पूरा होने से पहले ही सड़क क्षतिग्रस्त होने लगी। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे सड़क की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर उच्चस्तरीय जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में मास्टर निर्दोष, अंकित कुमार और शुभम आदि मौजूद रहे। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप नहीं कराया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा। उधर, लोक निर्माण विभाग लक्सर के जूनियर इंजीनियर दिनेश कुमार ने बताया कि लगातार बारिश के कारण सड़क का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ है। उन्होंने कहा कि संबंधित हिस्से की जल्द मरम्मत कराकर सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed