फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Villager attacked with rod in a dispute over giving way

Roorkee News: साइड देने के विवाद में ग्रामीण पर रॉड से हमला

Fri, 02 Jan 2026 06:02 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 02 Jan 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
Villager attacked with rod in a dispute over giving way
साइड देने के लिए हुई कहासुनी में कार सवार व्यक्ति ने अपने साथियों के साथ मिलकर ग्रामीण पर लोहे की रॉड और लाठी से हमला कर दिया गया। हमले में लालचंदवाला गांव निवासी महिपाल सिंह घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने पांच आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन




खानपुर थानाक्षेत्र के लालचंदवाला गांव निवासी महिपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 दिसंबर को वह रात के समय किसी कार्य से लक्सर शुगर मिल आए थे। वापसी में मिल गेट के पास दुकान पर चाट खाने लगे। इस बीच आरोपी संजय सैनी निवासी केशवनगर लक्सर कार लेकर वहां आया और साइड देने की बात के लिए गाली-गलौज करने लगा।
विज्ञापन




उन्होंने उसे गाली-गलौज करने से रोका तो आरोपी ने फोन करके अपने साथियों को वहां बुला लिया। इसके बाद आरोपियों ने मिलकर उनपर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इसमें वह घायल हो गए। हंगामा बढ़ता देख यहां से गुजर रहे लोगों ने उन्हें बचाया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए। लोगों की मदद से घायल को अस्पताल ले जाया गया। कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपी राकेश, दीपक, तरनदीप निवासीगण लक्सर और गोनू व बंटी निवासी अकौढ़ा कलां के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed