फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Village Head Raises Questions Over Transfer of Consolidation Kanungo

Roorkee News: ग्राम प्रधान ने चकबंदी कानूनगो के स्थानांतरण पर उठाए सवाल

Wed, 27 May 2026 11:40 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Village Head Raises Questions Over Transfer of Consolidation Kanungo
कई बार स्थानांतरण आदेश जारी होने के बावजूद दो दशक से एक ही सर्किल में जमे चकबंदी कानूनगो को एक बार फिर स्थानांतरण आदेश निरस्त कर बसेड़ी सर्किल का कार्यभार सौंप दिया गया। मोहम्मदपुर बुजुर्ग ग्राम सभा के ग्राम प्रधान महिपाल सिंह धीमान ने इस पर नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी को मामले की शिकायत की है। ग्राम प्रधान अब मामले को लेकर हाईकोर्ट जाने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन




ग्राम प्रधान महिपाल सिंह ने जिलाधिकारी को भेजे गए पत्र में बताया कि बसेड़ी सर्किल में तैनात रहे चकबंदी कानूनगो के पास लेखपाल का भी कार्यभार है। ग्राम में चल रही चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उनपर गंभीर अनियमितताओं के आरोप लगे थे। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने इसकी शिकायत भी शासन प्रशासन से की थी। ग्राम प्रधान के अनुसार, उक्त लेखपाल के स्थानांतरण के लिए सात मई 2024 को जिलाधिकारी कार्यालय, 22 मई 2025 को राजस्व परिषद, एक अप्रैल 2026 को बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी की ओर से स्थानांतरण आदेश जारी किए गए। करीब दो दशकों से सर्किल में जमे चकबंदी कानूनगो की ओर से एक बार फिर इसी सर्किल में पद स्थापन कराया गया है। उन्हें सहायक चकबंदी कार्यालय भगवानपुर से मंगलौर स्थानांतरित करते हुए एक बार फिर बसेड़ी सर्किल का कार्यभार सौंप दिया गया है। ग्राम प्रधान ने जिलाधिकारी से चकबंदी कानूनगो को सर्किल से बाहर स्थानांतरित किए जाने की मांग की है। ग्राम प्रधान ने बताया कि प्रशासन के कार्रवाई नहीं करने पर वह उच्च न्यायालय की शरण लेने का विवश होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed