फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Vigilance caught electricity theft in many houses, case registered

Roorkee News: विजिलेंस ने कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी, केस दर्ज

Sat, 14 Jun 2025 04:46 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 04:46 PM IST
विज्ञापन
Vigilance caught electricity theft in many houses, case registered
लक्सर क्षेत्र में बिजली चोरी के मामले थम नहीं रहे हैं। विजिलेंस टीम ने क्षेत्र के गांवों में ताबड़तोड़ छापे मारकर कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी। विभाग की ओर से 10 आरोपियों के खिलाफ लक्सर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन


क्षेत्र में विद्युत चोरी की शिकायतों पर देहरादून से पहुंची विजिलेंस टीम ने क्षेत्र के रायसी, महाराजपुर, खानपुर ब्रहमपुर, कबूलपुर रायघटी आदि गांवों में छापे मारे। छापे के दौरान यहां कई घरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। टीम ने बिजली चोरी में इस्तेमाल हो रहे केबल आदि जब्त कर लिए। विभागीय कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग घरों को बंद करके इधर-उधर हो गए।
विज्ञापन




विभाग के जेई मनोज कुमार सैनी की ओर से आरोपी विपिन, सुमित, राजवीर, ओमदत्त, संजय सिंह, नौबहार, मुकेश, मदन, अनिल और विकास के खिलाफ बिजली चोरी के आरोप में पुलिस को तहरीर दी गई। इंस्पेक्टर राजीव रौथाण ने बताया कि तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed