{"_id":"60db61548ebc3e7ceb5a608b","slug":"vaccine-ends-in-the-afternoon-people-wandering-till-evening-roorkee-news-drn3830495180","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन दोपहर में ही खत्म, शाम तक भटके लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन दोपहर में ही खत्म, शाम तक भटके लोग
विज्ञापन
रुड़की। शहर में वैक्सीनेशन अभियान एक बार रफ्तार पकड़कर फिर ठप होता जा रहा है। मंगलवार को शहर में चार दिन के इंतजार के बाद वैक्सीनेशन शुरू हुआ, लेकिन सभी सेंटरों पर वैक्सीन दोपहर तक ही खत्म हो गई। इसके बाद शाम पांच बजे तक लोग इधर-उधर सेंटरों पर भटकते रहे।
शहर में 21 जून से बिना स्लॉट बुक कराए 18 से ऊपर वालों को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हुआ था। इससे वैक्सीनेशन अभियान में रफ्तार आई थी। लोग उत्साहपूर्वक सेंटरों पर पहुंचकर वैक्सीन लगवा रहे थे। स्वास्थ्य विभाग की ओर से पांच सेंटर चलाए जा रहे थे, लेकिन चार दिन पहले अचानक सेंटरों पर वैक्सीन खत्म हो गई। इसकी जानकारी विभाग ने जनता को नहीं दी। ऐसे में लोग उस दिन से सेंटरों पर वैक्सीनेशन के लिए भटक रहे थे। इसी बीच मंगलवार को शहर में वैक्सीन पहुंच गई। विभाग ने वैक्सीनेशन के लिए आठ सेंटर चलाए। इसमें बीएसएम इंटर कॉलेज, मूलराज इंटर कॉलेज, गांधी महिला शिल्प महाविद्यालय, राधा स्वामी सत्संग भवन पुहाना, हेल्पिंग हैंड, सिविल अस्पताल और नगर निगम शामिल था। शहर में वैक्सीन पहुंचने की जानकारी मिलते ही लोग सेंटरों पर पहुंचे। सभी सेंटरों पर 18 से ऊपर वालों के लिए 100 और 45 से ऊपर वालों की 50 डोज पहुंचाई गई थी। ऐसे में करीब 12 बजे तक सेंटरों पर 45 से ऊपर वालों के लिए डोज खत्म हो गई थी। इसके बाद करीब एक बजे से पहले सभी सेंटरों पर 18 से ऊपर वाली वैक्सीन भी खत्म हो गई। इसके बाद शाम तक सेंटरों पर लोग वैक्सीन लगवाने के लिए भटकते रहे। लोगों का कहना था कि चार दिन से वैक्सीन के लिए भटक रहे थे। आज उम्मीद थी कि वैक्सीन लग जाएगी, लेकिन फिर निराश होकर लौटना पड़ रहा है।
मंगलवार को सेंटरों पर 100 डोज 18 से ऊपर वालों के लिए आई थी, जबकि 50 डोज 45 से ऊपर वालों के लिए आई थी। चार दिन बाद वैक्सीनेशन होने के चलते सारी डोज दोपहर तक ही खत्म हो गई थी। ऐसे में लोगों को वापस भेजना पड़ा। उम्मीद है कि बुधवार के लिए पर्याप्त संख्या में डोज मिले।
विज्ञापन
-रंजना भटनागर, परियोजना प्रबंधक, शहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र
वैक्सीन की डोज मिली, टीकाकरण फिर हुआ शुरू
लक्सर/खानपुर। तीन दिन से खानपुर और लक्सर में ठप पड़े टीकाकरण अभियान की मंगलवार को फिर से शुरुआत हो गई। पिछले तीन दिनों से वैक्सीन की डोज खत्म होने से टीकाकरण अभियान ठप हो गया था। इसके बाद सोमवार की शाम जिला अस्पताल से कोविड वैक्सीन की पांच-पांच सौ डोज खानपुर और लक्सर पहुंची। मंगलवार सुबह से ही बनाए गए केंद्रों पर टीकाकरण शुरू किया गया। इस दौरान टीका लगवाने के लिए लोगों की लंबी लाइन लग गई। लक्सर में 235 लोगों का कोविड वैक्शीनेशन किया गया। वहीं, खानपुर में मात्र पांच लोगों ने ही टीकाकरण कराया। लक्सर स्वास्थ्य विभाग के बीपीएम आशीष शर्मा ने बताया कि मंगलवार को फिर से टीकाकरण का काम शुरू हो गया है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में टीका लगवाने की अपील की। साथ ही कोविड गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की। संवाद
फोटो समाचार:
400 लोगों को लगाई वैक्सीन
झबरेड़ा। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भगतोवाली में 400 लोगों को कोरोना वैक्सीन लगाई। इनमें 18 और 45 ये ऊपर वाले लोग शामिल रहे। झबरेड़ा सहारनपुर रोड पर स्थित प्राथमिक विद्यालय में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए मंगलवार को कैंप लगाया गया। इसमें 18 से ऊपर वाले 320 और 45 ऊपर वाले 80 लोगों को वैक्सीन लगाई गई। इस दौरान टीम में पूनम, सतेंद्र, प्रवेश, शिवकुमार, सीमा, मीनू और जुल्फान शामिल रहे।