{"_id":"60ad41ba8ebc3e375a113cec","slug":"vaccine-ended-vaccination-of-youth-not-finished-roorkee-news-drn37972031","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैक्सीन खत्म होने से तीन सेंटरों पर नहीं लगी युवाओं को वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैक्सीन खत्म होने से तीन सेंटरों पर नहीं लगी युवाओं को वैक्सीन
विज्ञापन
युवाओं के लिए वैक्सीन की कमी फिर शुरू हो गई है। वैक्सीन खत्म होने के चलते मंगलवार को तीन सेंटर पूरी तरह बंद रहे। दिक्कत इस बात की है कि कभी स्लॉट बुक नहीं हो पा रहे हैं तो कभी वैक्सीन खत्म हो रही है। इससे परेशानी बढ़ रही है। वहीं मंगलवार को युवाओं के लिए केवल बीएसएम इंटर कॉलेज में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पर ही टीके लग सके। वहीं दूसरी ओर, बुजुर्गों के लिए पांच सेंटरों पर टीके लगाए गए।
वैक्सीनेशन का काम पटरी पर नहीं आने से युवाओं की परेशानी और बेचैनी बढ़ गई है। कभी स्लॉट बुक नहीं हो पा रहा है वैक्सीनेशन का कार्य दो दिनों तक ठीक चला, लेकिन मंगलवार को फिर से वैक्सीनेशन की व्यवस्था चरमरा गई है। युवाओं के लिए आई वैक्सीन की केवल 90 डोज रह गई थीं। इसके चलते मंगलवार को केवल बीएसएम इंटर कॉलेज में ही वैक्सीनेशन हुआ। इसके अलावा आनंद स्वरूप सरस्वती विद्या मंदिर, मूलराज इंटर कॉलेज और गांधी शिल्प इंटर कॉलेज में बनाए गए वैक्सीनेशन सेंटर पूरी तरह से बंद रहे। नगर निगम का वैक्सीनेशन सेंटर सोमवार से ही बंद पड़ा है। यहां पर को-वैक्सीन लग रही थी। जो अब नहीं लग रही है। वहीं दूसरी ओर 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए बनाए गए सभी पांच वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन लगाई गई। सिविल अस्पताल रुड़की, सिंचाई विभाग भवन, विद्यालय नंबर 11, 14 और 18 में भी वैक्सीनेशन हुआ। वैक्सीनेशन के नोडल अधिकारी रामकेश गुप्ता ने बताया कि वैक्सीन की कमी हो गई है। वैक्सीन आते ही युवाओं के लिए बनाए गए सभी वैक्सीनेशन सेंटर पर वैक्सीन शुरू करा दी जाएगी।
-------
दूसरी डोज की गाइडलाइन को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों से नोकझोंक
रुड़की। मंगलवार को दूसरी डोज लगवाने पहुंचे लोगों ने 84 दिन बाद दूसरी डोज लगवाने की बात सुनकर स्वास्थ्यकर्मियों से बहस की। बुजुर्ग गाइडलाइन को लेकर गहरी नाराजगी जता रहे हैं। दूसरी डोज लगवाने के लिए आ रहे लोगों को जब यह बताया जाता है कि उन्हें 84 दिन बाद वैक्सीन लगेगी तो लोग स्वास्थ्य कर्मियों को खरी खोटी सुना रहे हैं।
विज्ञापन
-------------------
रुड़की और आसपास कोरोना के 91 नए मरीज मिले
42 दिन बाद 100 से कम रहा कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा
रुड़की। रुड़की और आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को 91 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं। हालांकि 42 दिन बाद ऐसा हुआ है कि कोरोना मरीजों की संख्या 100 से नीचे आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग ने थोड़ी राहत की सांस ली है, लेकिन खतरा अभी भी बना हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से कोविड गाइडलाइन का पूरी मुस्तैदी से पालन करने की अपील की है।
कोरोना संक्रमण का कहर अब धीरे-धीरे कम होता नजर आ रहा है। पिछले कुछ दिनों से लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या घट रही है। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर जारी कोरोना संक्रमित मरीजों की सूची में रुड़की व आसपास 91 नए मरीज मिले हैं। इन कोरोना संक्रमित मरीजों में 74 मरीज रुड़की से हैं, जबकि नौ मरीज भगवानपुर और आठ मरीज नारसन क्षेत्र से हैं। पिछले माह 14 अप्रैल से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी शुरू हो गई थी। 14 अप्रैल को रुड़की में 103 कोरोना संक्रमित मरीज मिले थे।