फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   UP stopped water of minors, farmers upset

यूपी ने रोका किसानों के माइनरों का पानी, हजारों किसान परेशान

Mon, 20 Dec 2021 08:20 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
UP stopped water of minors, farmers upset
यूपी प्रशासन ने गंगनहर के सर्की रजवाहे से नारसन क्षेत्र की सूखी फसलों की सिंचाई करने वाली कई माइनरों का पानी रोक दिया है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही पानी नहीं छोड़ा गया तो सिंचाई प्रशासन के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गंगनहर के पानी से आसफनगर के सर्की रजवाहे से निकलने वाली माइनरों में पानी छोड़ा जाता है। इन माइनरों से किसान सिंचाई करते हैं। नारसन क्षेत्र में लिब्बरहेड़ी, हरचंदपुर, काजी, ब्रह्मपुर की माइनरों के जरिए दो हजार से अधिक किसान अपनी फसलों की सिंचाई करते हैं। किसानों की माने तो करीब सात दिन से यूपी सिंचाई प्रशासन की ओर से माइनरों का पानी बंद कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन के जिला प्रवक्ता राकेश लोहान ने बताया कि एक सप्ताह से माइनरें सूखी पड़ी हैं जबकि नवंबर के पहले हफ्ते में गेहूं की बुआई करने वाले किसानों को सिंचाई की सख्त जरूरत है। इसके अलावा ठंड के लिहाज से गन्ने और बरसीम की फसलों की सिंचाई कर पाले से बचाया जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों से वार्ता की जा रही है लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नही मिल रहा है। यदि जल्द ही माइनरों में पानी नहीं छोड़ा जाता है कि किसानों को मजबूरन उत्तराखंड सिंचाई विभाग के खिलाफ अनिश्चितकालीन धरना शुरू करना पड़ेगा। उधर, यूपी सिंचाई विभाग के मुजफ्फरनगर एसडीओ कैलाश कुमार का कहना है कि रोस्टर के हिसाब से माइनरों में पानी छोड़ा जाता है। इसी के अनुसार पानी बंद किया गया होगा। जल्द ही माइनरों में पानी छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed