फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Unite and strengthen the educational federation: Tomar

एकजुट होकर शैक्षिक महासंघ को मजबूत करें शिक्षक : तोमर

Wed, 05 Apr 2023 12:13 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 12:13 AM IST
विज्ञापन
Unite and strengthen the educational federation: Tomar
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, गढ़वाल मंडल की जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में हुई बैठक में सभी शिक्षक संगठनों से एकजुट होकर शैक्षिक संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। साथ ही पदाधिकारियों ने हरिद्वार जिला कार्यकारिणी को भी मजबूत करने के लिए पदाधिकारियों को प्रेरित किया।
विज्ञापन




मंगलवार को राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक मंडलीय अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर की अध्यक्षता में आयोजित हुई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षक ब्रजमोहन सैनी ने भारत माता के चित्र के समक्ष दीपक जलाकर बैठक शुरू की। नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि अब समय आ गया है कि हरिद्वार में भी शैक्षिक महासंघ को मजबूत किया जाए। वहीं उन्होंने सभी शिक्षक संगठनों से एकजुट होकर शैक्षिक महासंघ को मजबूत करने के लिए आह्वान किया। ये भी आश्वासन दिया कि शिक्षक की समस्या का संतोषजनक हल नहीं होने तक संगठन लड़ाई लड़ता रहेगा।
विज्ञापन


एनआरआई इंटर कॉलेज भगवानपुर के प्रधानाचार्य अशोक शर्मा ने कहा कि संगठन को पुुरानी पेंशन के मुद्दे को भी राष्ट्रीय स्तर पर उठाना चाहिए ताकि शिक्षकों को भरोसा हो कि संगठन उनके हित के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रयासरत है। प्रांतीय मीडिया प्रभारी संजय सैनी ने प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती को लेकर चर्चा की। उन्होंने इस बात पर चिंता जताई कि सीधी भर्ती में अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को शामिल नहीं किया जा रहा है। उन्होंने मांग उठाई कि प्रधानाचार्य की सीधी भर्ती में अशासकीय विद्यालयों के शिक्षकों को भी शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed