{"_id":"69ee602d408f69aeb903bfe7","slug":"two-youths-from-bijnor-arrested-for-taking-away-two-sisters-roorkee-news-c-5-1-drn1027-956834-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: दो बहनों को ले जाने बिजनौर के दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: दो बहनों को ले जाने बिजनौर के दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए बिजनौर से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर नाबालिगों को सकुशल ढूंढ लिया है।
मामला 21 अप्रैल का है जब एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि नाबालिग पुत्री और भतीजी घर से बिना बताए कहीं चली गई है। मामले को गंभीरता को देखते हुए एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने तत्काल टीम गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए थे। प्रभारी निरीक्षक के नेतृत्व में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और फोन सर्विलांस की मदद ली। मुखबिर की सूचना और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस टीम ने बिजनौर में छापे मारे।
शनिवार को पुलिस ने गांव सरदारपुर छैना थाना बढ़ापुर से मोहित कुमार को गिरफ्तार कर एक किशोरी को ढूंढ लिया। वहीं, रविवार को दूसरे आरोपी नीतीश को गांव भरेका गजरौला पैमार थाना कीरतपुर से गिरफ्तार कर दूसरी नाबालिग को भी सकुशल ढूंढा। पुलिस ने बताया कि बरामद की गई दोनों नाबालिगों को मेडिकल परीक्षण के बाद परिजनों के सुपुर्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं, दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।