{"_id":"6866cac02e2e8ef36c09425a","slug":"two-year-old-girl-dies-after-being-hit-by-tractor-trolley-three-injured-roorkee-news-c-5-1-drn1027-730339-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्राॅली के चपेट में आकर दो साल की बच्ची की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Roorkee News: ट्रैक्टर-ट्राॅली के चपेट में आकर दो साल की बच्ची की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
गागलहेड़ी मार्ग पर चांचक गांव के पास बाइक सवार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गए। हादसे में दो साल की बच्ची की उपचार के दौरान मौत हो गई। दंपती और एक अन्य बच्ची घायल हो गए। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। बच्ची की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है।
बृहस्पतिवार सुबह सहारनपुर के रामपुर मनिहारन निवासी सचिन बाइक पर पत्नी व दो छोटे बच्चों के साथ भगवानपुर आ रहे थे। सचिन भगवानपुर क्षेत्र की एक फैक्टरी में काम करता है। दो दिन की छुट्टी के बाद घर से भगवानपुर लौट रहा था। चांचक गांव के पास पहुंचते ही अचानक उनकी बाइक सामने से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आ गई।
इससे सचिन, उसकी पत्नी और दोनों बच्चों को काफी चोटें आईं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन गंभीर हालत के कारण दो साल की शिवांशी की उपचार के दौरान मौत हो गई। घायल चार वर्षीय बच्ची का अभी उपचार चल रहा है। उप निरीक्षक शहजाद अली ने बताया कि घायल दो वर्षीय बच्ची ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। आरोपी चालक मौके से फरार हो गया है। ट्रैक्टर-ट्राॅली को कब्जे में ले लिया गया है।