फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two Workers Seriously Injured After Lift Malfunctions at Company; Families Create Uproar

Roorkee News: कंपनी में लिफ्ट टूटने से दो श्रमिक गंभीर घायल, परिजनों का हंगामा

Sat, 11 Apr 2026 12:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:02 AM IST
विज्ञापन
Two Workers Seriously Injured After Lift Malfunctions at Company; Families Create Uproar
सिकंदरपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक कंपनी में ड्यूटी के दौरान लिफ्ट अचानक टूटकर नीचे गिर गई। इसमें दबकर दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन दोनों को करौंदी स्थित आरोग्य अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। हादसे से गुस्साए परिजनों ने कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए गेट पर जमकर हंगामा और प्रदर्शन किया।
विज्ञापन




कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरपुर स्थित एक औद्योगिक इकाई में रितिक और यश निवासी गागालहेड़ी सहारनपुर बतौर श्रमिक कार्यरत हैं। बृहस्पतिवार दोपहर को दोनों काम के सिलसिले में लिफ्ट का प्रयोग कर रहे थे। इसी दौरान लिफ्ट का तार अचानक टूट गया और वह सीधे नीचे आ गिरी। लिफ्ट गिरते ही कंपनी परिसर में हड़कंप मच गया और मौके पर चीख-पुकार शुरू हो गई।
विज्ञापन




सहकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद दोनों को बाहर निकाला। घायलों को तत्काल भगवानपुर के निकट करौंदी स्थित आरोग्य अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, दोनों श्रमिकों को गंभीर चोटें आई हैं और उनका उपचार किया जा रहा है। फिलहाल दोनों की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। हादसे की सूचना के बाद शुक्रवार को घायलों के परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में कंपनी के बाहर जमा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कंपनी मालिक और प्रबंधन पर सुरक्षा मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि कंपनी में मशीनों और लिफ्ट के रखरखाव में भारी लापरवाही बरती जा रही है। इसका खामियाजा श्रमिकों को भुगतना पड़ा है। प्रदर्शन करने वालों ने पुलिस और प्रशासन से कंपनी प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने व घायलों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। एसएसआई रमेश सैनी ने बताया कि मौके पर गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया गया। दोनों पक्षों में वार्ता जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed