फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Roorkee News ›   Two women battalions will be formed in CISF

Roorkee News: सीआईएसएफ में बनेगी महिलाओं की दो महिला बटालियन

Mon, 25 Nov 2024 04:45 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2024 04:45 AM IST
विज्ञापन
Two women battalions will be formed in CISF
हरिद्वार की युवतियों को भी मिलेगा सीआईएसएफ में जाने का मौका
विज्ञापन


सीआईएसएफ में भी अब महिलाओं की दो बटालियन बनेंगी। सीआईएसएफ में जवान बनकर महिलाए देश की सेवा कर सकेंगे। सीआईएसएफ मुख्यालय ने नई बटालियन के लिए शीघ्र भर्ती प्रशिक्षण और मुख्यालय के स्थान के चयन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।
केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय की ओर से महिलाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्रीय सुरक्षा में उनकी भूमिका बढ़ाने के उद्देश्य से एक ऐतिहासिक निर्णय में सीआईएसएफ की पहली महिला बटालियन की स्थापना को मंजूरी दे दी है।
विज्ञापन

सीआईएसएफ उन महिलाओं के लिए एक पसंदीदा विकल्प रहा है, जो वर्तमान में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में राष्ट्र की सेवा करना चाहती हैं। सीआईएसएफ में महिला कर्मियों की संख्या 7% से अधिक है। महिला बटालियन के गठन से देश भर की महत्वाकांक्षी युवा महिलाओं को सीआईएसएफ में शामिल होने और राष्ट्र की सेवा करने के लिए और प्रोत्साहन मिलेगा। इससे सीआईएसएफ में महिलाओं को एक नई पहचान मिलेगी। सीआईएसएफ मुख्यालय ने नई बटालियन के लिए शीघ्र भर्ती प्रशिक्षण और मुख्यालय के स्थान के चयन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रशिक्षण को विशेष रूप से डिज़ाइन किया जा रहा है। जिससे एक विशिष्ट बटालियन बनाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


भेल हरिद्वार के सीनियर कमांडेंट विवेक शर्मा ने बताया कि हरिद्वार क्षेत्र की उन युवतियों को भी सीआईएसएफ में भर्ती होने का अवसर सरकार की ओर से दिया गया है, जो देश सेवा करने का जज्बा रखती हैं और तैयारियां कर रही हैं। उन्होंने युवतियों से भर्ती के लिए तैयारियां तेज करने का आह्वान किया है, ताकि वह सीआईएसएफ में भर्ती होकर जवान बन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed